लखनऊ विवि में 17 नवंबर से सजेगा नार्थ जोन अंतर-विश्वविद्यालय क्रिकेट का महाकुंभ, 90 से अधिक टीमें करेंगी शिरकत
लखनऊ विश्वविद्यालय 17 नवंबर से 25 नवंबर तक नार्थ जोन अंतर-विश्वविद्यालय क्रिकेट (पुरुष) टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा। इस नॉकआउट प्रतियोगिता ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।
HighLights
लखनऊ विश्वविद्यालय में 17 नवंबर से क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू।
उत्तर भारत के 90 से अधिक विश्वविद्यालय लेंगे हिस्सा।
प्रतियोगिता 25 नवंबर तक चलेगी, प्रतिदिन दो मैच होंगे।
जागरण संवाददाता, लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में 17 नवंबर से नार्थ जोन अंतर-विश्वविद्यालय क्रिकेट (पुरुष) टूर्नामेंट की शुरुआत होगी। भारतीय विश्वविद्यालय संघ (एआइयू) से संबद्ध यह प्रतियोगिता 25 नवंबर तक चलेगी। नाकआउट आधार पर होने वाले इस टूर्नामेंट में उत्तर भारत के 90 से अधिक विश्वविद्यालयों की टीमें खिताब के लिए जोर-आजमाइश करेंगी।
टूर्नामेंट के सह-आयोजन सचिव डा. एसए अल्वी के मुताबिक, रोजाना दो मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मैच सुबह 8:30 बजे से और दूसरा मैच दोपहर 12:30 बजे से शुरू होगा। सभी टीमों को चार पूल में बांटा गया है। पूल-ए में जामिया मिलिया इस्लामिया के साथ मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय, बीबीएयू, इलाहाबाद विश्वविद्यालय, और इंटीग्रल यूनिवर्सिटी सहित कुल 24 टीमें शामिल हैं।
पूल-बी में चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के साथ महर्षि यूनिवर्सिटी, छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, पंजाब विश्वविद्यालय और लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी सहित 23 टीमें हैं। पूल-सी में दिल्ली विश्वविद्यालय के साथ ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय, डा. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, बुंदेलखंड विश्वविद्यालय और गुरुनानक देव विश्वविद्यालय सहित 23 टीमें भाग ले रही हैं। पूल-डी में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के साथ चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, शारदा विश्वविद्यालय, कुमाऊं विश्वविद्यालय और पंजाब कृषि विश्वविद्यालय सहित 23 टीमें हैं।
टीमों के शुरुआती मुकाबले
17 नवंबर : उद्घाटन दिन पूल-ए में मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय का मुकाबला वीर माधो सिंह भंडारी तकनीकी विश्वविद्यालय से होगा। इसी दिन बाबू बनारसी दास व बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय, लखनऊ की टीम दीनबंधु छोटू राम विश्वविद्यालय से भिड़ेगी। पूल-बी में महर्षि यूनिवर्सिटी (लखनऊ) का सामना श्री गुरु गोबिंद सिंह ट्राई-सेंटेनरी यूनिवर्सिटी से होगा।
18 नवंबर: पूल-सी में केएमसी भाषा विश्वविद्यालय (लखनऊ) की टीम मानव रचना आइआइआरएस के खिलाफ मैदान में उतरेगी।
यह भी पढ़ें- SSC सब-इंस्पेक्टर भर्ती-2026: 20 नवंबर तक अपलोड करनी होगी हाईस्कूल की मार्कशीट, 23 से एग्जाम
19 नवंबर: पूल-ए में इंटीग्रल यूनिवर्सिटी (लखनऊ) का मुकाबला हरकोर्ट बटलर टेक्निकल यूनिवर्सिटी (कानपुर) और दून यूनिवर्सिटी के बीच होने वाले मैच की विजेता टीम से होगा।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।