विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी क्रिकेट: लखनऊ विश्वविद्यालय की लगातार तीसरी जीत, HBTU कानपुर को हराकर चौथे राउंड में एंट्री

Published: Sat, 21 Nov 2026 09:31 PM (IST)Updated: Sat, 21 Nov 2026 09:32 PM (IST)

लखनऊ विश्वविद्यालय ने नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में लगातार तीसरी जीत दर्ज की, एचबीटीयू कानपुर को 166 रनों से हराया। इस जीत के साथ लवि ने चौथे राउंड में प्रवेश किया, जबकि कुमाऊं और अन्य विश्वविद्यालयों ने भी अपने मैच जीते।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल Gemini की मदद से बनाया गया है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल Gemini की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. लखनऊ विश्वविद्यालय ने एचबीटीयू कानपुर को 166 रनों से करारी शिकस्त दी।

  2. आदि आदेश शुक्ला और शौर्य सिंह ने शानदार अर्धशतकीय पारियां खेलीं।

  3. कुमाऊं यूनिवर्सिटी के आशीष गौतम ने 122 रनों की शतकीय पारी खेली।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट 2026-27 में जीत का सिलसिला जारी रखा। लवि ने एचबीटीयू कानपुर को 166 रनों से शिकस्त देते हुए लगातार तीसरी जीत के साथ चौथे राउंड में प्रवेश किया।

वहीं, कुमाऊं यूनिवर्सिटी, गीता यूनिवर्सिटी, एनआइआइएलएम यूनिवर्सिटी कैथल हरियाणा और एचपी यूनिवर्सिटी ने भी अपने-अपने मुकाबलों में जीत दर्ज की।

लखनऊ विश्वविद्यालय के परांजपे क्रिकेट मैदान पर लवि ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट पर 214 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज आदि आदेश शुक्ला ने 25 गेंदों पर 10 चौके और एक छक्के की मदद से 59 रन बनाए। वहीं शौर्य सिंह ने 24 गेंदों पर दो चौके और सात छक्के जड़ते हुए 58 रन की पारी खेली।

आदित्य ने 26, मो. अल्तमश ने 22 और शिवम सिंह ने नाबाद 15 रनों का योगदान दिया। जवाब में एचबीटीयू कानपुर की टीम 18.5 ओवर में 48 रन पर ही सिमट गई। साहिल (15) और आदित्य सिंह (11) ही दहाई का आंकड़ा पार कर सके। लवि के शौर्य सिंह ने 17 रन देकर तीन विकेट लिए। प्रखर तिवारी ने तीन मेडन ओवर के साथ दो रन देकर और क्षितिज त्रिपाठी ने दो मेडन ओवर के साथ दो रन देकर दो-दो विकेट हासिल किए।

रुद्रांश क्रिकेट अकादमी मैदान गोमतीनगर में कुमाऊं यूनिवर्सिटी ने आशीष गौतम के शतक की बदौलत सीसीएस यूनिवर्सिटी मेरठ को एक विकेट से हराया। सीसीएस यूनिवर्सिटी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए यशु प्रधान (52) और ईशु शर्मा (62) के अर्धशतकों से 20 ओवर में नौ विकेट पर 189 रन बनाए। जवाब में कुमाऊं यूनिवर्सिटी ने 19.2 ओवर में नौ विकेट पर 191 रन बनाकर जीत हासिल की।

आशीष गौतम ने 60 गेंदों पर सात चौके और 13 छक्कों की मदद से 122 रनों की पारी खेली। आरएसजी क्रिकेट स्टेडियम अलीगंज में गीता यूनिवर्सिटी ने शुभव गोयल की गेंदबाजी और मोहित संसेरवाल की बल्लेबाजी से सेंट्रल यूनिवर्सिटी आफ पंजाब को नौ विकेट से हराया। आरआर क्रिकेट मैदान अलीगंज पर एनआइआइएलएम यूनिवर्सिटी कैथल हरियाणा ने गुरप्रीत सिंह के हरफनमौला प्रदर्शन से एचआरआइटी गाजियाबाद को 122 रनों से हराया।

आरआर स्टेडियम में एचपी यूनिवर्सिटी ने जम्मू केंद्रीय विश्वविद्यालय को पांच विकेट से हराया। जम्मू केंद्रीय विश्वविद्यालय पहले बल्लेबाजी करते हुए 12.2 ओवर में 49 रन पर ही सिमट गया। जवाब में एचपी यूनिवर्सिटी ने 7.3 ओवर में पांच विकेट पर 52 रन बनाकर जीत दर्ज की।

यह भी पढ़ें- यूपी के 10 नगरीय निकायों में जमीन के रिकॉर्ड का आधुनिकीकरण तेज, ड्रोन सर्वे के बाद फील्ड सत्यापन शुरू

अन्य मुकाबलों में पंजाब यूनिवर्सिटी पटियाला ने जम्मू विश्वविद्यालय को आठ विकेट, मां शाकुंभरी यूनिवर्सिटी ने एचएनबी गढ़वाल यूनिवर्सिटी को तीन विकेट, श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय ने गुरु अंगद देव यूनिवर्सिटी को 94 रनों से हराया। दूसरी ओर सरदार पटेल यूनिवर्सिटी, पंजाब कृषि विश्वविद्यालय, एमआरएसपीटी यूनिवर्सिटी भटिंडा और राजा महेंद्र प्रताप यूनिवर्सिटी ने भी जीत हासिल की।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।