विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लखनऊ विश्वविद्यालय में दीपोत्सव: 50 देशों के 400 विदेशी छात्रों ने उत्साह से मनाई दीपावली

Published: Thu, 05 Nov 2026 12:53 AM (IST)

लखनऊ विश्वविद्यालय में 50 देशों के 400 विदेशी छात्रों ने भारतीय संस्कृति और परंपरा से जुड़कर उत्साहपूर्वक दीपावली का पर्व मनाया।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

HighLights

  1. लखनऊ विश्वविद्यालय में विदेशी छात्रों ने मनाई दीपावली।

  2. 50 देशों के 400 अंतरराष्ट्रीय विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा।

  3. भारतीय संस्कृति और परंपरा से जुड़कर मनाया गया पर्व।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में पढ़ रहे विदेशी विद्यार्थियों ने भारतीय संस्कृति और परंपरा से जुड़कर दीपावली का पर्व उत्साह के साथ मनाया। आचार्य नरेंद्र देव इंटरनेशनल ब्वायज हास्टल और बीरबल साहनी गर्ल्स हास्टल की ओर से संयुक्त रूप से आयोजित 'दीपोत्सव-2026' में करीब 50 देशों के 400 अंतरराष्ट्रीय विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।

कुलपति प्रो. जय प्रकाश सैनी ने कहा कि दीपावली जैसे त्योहार विभिन्न संस्कृतियों के बीच सेतु का काम करते हैं। ऐसे आयोजन आपसी समझ, मित्रता और वैश्विक सद्भाव को बढ़ावा देते हैं। कार्यक्रम में पारंपरिक उत्सव, सांस्कृतिक संवाद और सामूहिक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां हुईं।

यह भी पढ़ें- यूपी में धनतेरस से छठ तक नहीं होगी बिजली कटौती, गांव से शहर तक 24 घंटे रोशन रहेगा प्रदेश

इस दौरान छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. अमिता कनौजिया, अंतरराष्ट्रीय सहयोग निदेशक एवं अंतरराष्ट्रीय छात्र सलाहकार प्रो. आरपी सिंह, चीफ प्रोवोस्ट प्रो. आशीष अवस्थी, बीरबल साहनी गर्ल्स हास्टल की प्रोवोस्ट प्रो. मनीषा शुक्ला आदि मौजूद रहे। वि.

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।