'बुलडोजर सिर्फ मरहम, एनकाउंटर से ही कलेजे को मिलेगी ठंडक', तिहरे हत्याकांड के पीड़ित परिवार ने कार्रवाई से जताई असंतुष्टि
तिहरे हत्याकांड के पीड़ित परिवार ने आरोपितों के अवैध घरों पर हुई बुलडोजर कार्रवाई को सिर्फ मरहम बताया है। परिवार ने आरोपितों को फांसी या एनकाउंटर की मांग की है।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।
HighLights
बुलडोजर कार्रवाई को पीड़ित परिवार ने सिर्फ मरहम बताया।
आरोपितों के एनकाउंटर या फांसी से ही मिलेगी सच्ची संतुष्टि।
मुख्यमंत्री योगी ने कड़ी कार्रवाई, नौकरी, आर्थिक मदद का आश्वासन दिया।
जागरण संवाददाता, लखनऊ। तिहरे हत्याकांड का पीड़ित परिवार बुलडोजर कार्रवाई से संतुष्ट है, लेकिन इसे सिर्फ मरहम बता रहा है। पीड़ित परिवार का कहना है कि आरोपितों को फांसी दी जाए या एनकाउंटर हो, तभी कलेजे को ठंडक मिलेगी। यह मांग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बुधवार को मुलाकात के बाद भी की थी। मुख्यमंत्री ने कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने, सरकारी नौकरी और आर्थिक मदद का आश्वासन दिया है।
मृतक शिवाजी तिवारी के फुफेरे भाई अनिल अवस्थी ने कहा कि आरोपितों का एनकाउंटर होगा, तभी पूरी तरह से संतुष्टि मिलेगी। आरोपित जेल में हैं। जीवित हैं। परिवार में सिर्फ दो महिला और एक किशोरी बची है। तीनों पुरूष सदस्य की हत्या हो गई है। इससे सुरक्षा की चिंता हमेशा सताती रहती है।
पड़ोसियों के मकानों की सुरक्षा का रखा ध्यान
यह भी पढ़ें- लखनऊ तिहरा हत्याकांड: आरोपितों के तीन अवैध घरों पर चला बुलडोजर, मलबे से मिले हथियार और कारतूस
आरोपित के मकान पर बुलडोजर कार्रवाई से पहले प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। करीब 50 मीटर के दायरे में आवागमन रोक दिया गया था। एलडीए टीम ने पड़ोसियों के मकानों की सुरक्षा का भी ध्यान रखा। पिछले हिस्से की दीवार हथौड़े से गिराई गई, ताकि आसपास के मकानों को नुकसान न पहुंचे।