विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लखनऊ में तिहरे हत्याकांड के आरोपित ऋषभ शुक्ल के अवैध कब्जे पर चला बुलडोजर, प्रशासन ने मकान किया सील

By Jagran NewsEdited By: Shiv Govind Mishraa
Published: Wed, 28 Oct 2026 01:44 AM (IST)

लखनऊ में तिहरे हत्याकांड के आरोपी ऋषभ शुक्ल के अवैध निर्माण पर लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) का बुलडोजर चला। सड़क ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

HighLights

  1. तिहरे हत्याकांड के आरोपी ऋषभ शुक्ल का अवैध निर्माण ढहाया।

  2. लखनऊ विकास प्राधिकरण ने सड़क व नजूल भूमि पर कार्रवाई की।

  3. बिना मानचित्र स्वीकृत मकान को एलडीए ने सील किया।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। राजधानी में तिहरे हत्याकांड के आरोपित ऋषभ शुक्ल के अवैध निर्माण पर मंगलवार देर रात लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) का बुलडोजर (बैकहो लोडर) चला। जांच में सड़क और नजूल की भूमि पर कब्जा कर चहारदीवारी बनाने की बात सामने आई।

इसके बाद करीब 150 मीटर क्षेत्र में बनाई गई चहारदीवारी को ढहा दिया गया। इससे पहले एलडीए ने बिना मानचित्र स्वीकृत कराए बने ऋषभ के मकान को सील कर दिया।अपर सचिव ज्ञानेंद्र वर्मा, जोनल अधिकारी माधवेश कुमार और अभियंताओं ने पुलिस बल की मौजूदगी में भवन का निरीक्षण किया। मौके पर ऋषभ और उसके परिवार के तीन मकान एक साथ बने मिले।

इनमें ऋषभ का मकान एक मंजिला था, जिसमें दो कमरे और बाहर चबूतरा बना था। परिवार के अन्य मकान दो मंजिला हैं। जांच में पाया गया कि ऋषभ ने मकान के बाहर चहारदीवारी बनाकर अतिरिक्त हिस्से में निर्माण शुरू कराया था। एलडीए से भवन का मानचित्र स्वीकृत नहीं मिला। इसे अवैध निर्माण मानते हुए मकान सील कर दिया गया।

यह भी पढ़ें- लखनऊ खंड शिक्षक सीट पर BJP प्रत्याशी उमेश द्विवेदी जीत के करीब, स्नातक सीट पर सपा की कांति सिंह आगे

इसके बाद सड़क और नजूल की भूमि घेरकर बनाई गई चहारदीवारी को बुलडोजर से गिरा दिया गया। एलडीए की टीम ने दीवार पर नोटिस चस्पा कर इसकी प्रति पुलिस को सौंप दी है।

यह भी पढ़ें- UP MLC Result LIVE: यूपी की 11 सीटों पर आने लगे रुझान, मेरठ में भाजपा की जीत, आगरा में सपा को बढ़त, मतगणना जारी

सआदतगंज के ब्राह्मणी टोला में 26 अक्टूबर को कार पार्किंग और चबूतरे के निर्माण को लेकर हुए विवाद में एक ही परिवार के तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमले में शिवाजी तिवारी, उनके भाई शिवेंद्र उर्फ शंभू तिवारी और शिवाजी के बेटे सुयश तिवारी की मौत हो गई थी। सुयश की दिसंबर को शादी होने वाली थी।