UP MLC Election Result 2026 LIVE: आगरा में पहले चरण की मतगणना पूरी, सपा प्रत्याशी डॉ. आकाश अग्रवाल 1000 वोटों से आगे
UP MLC Chunav Result 2026 LIVE उत्तर प्रदेश के विधान परिषद की पांच स्नातक और छह शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के ...और पढ़ें

UP MLC Result Live 2026
UP MLC Result Live: उत्तर प्रदेश विधान परिषद की पांच स्नातक और छह शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के चुनाव की मतगणना मंगलवार को सुबह आठ बजे से सात केंद्रों पर शुरू हो गई है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सीसीटीवी कैमरे व वीडियोग्राफी की निगरानी में मतगणना कराई जा रही है।
इन 11 सीटों के लिए 23 अक्टूबर को मतदान हुआ था। कुल 152 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इन प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज शाम तक होगा। 23 अक्टूबर को कुल 55 प्रतिशत मतदान हुआ था। बता दें कि काउंटिंग लखनऊ, वाराणसी, आगरा, मेरठ, झांसी, बरेली और गोरखपुर में 7 स्थानों पर होगी।
