त्योहारों पर लखनऊ से मुंबई के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, कई शहरों के यात्रियों को मिलेगी राहत
रेलवे ने त्योहारों के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए लखनऊ से लोकमान्य तिलक टर्मिनस (मुंबई) के लिए एकतरफा विशेष ट्रेन चलाई है।

यह ट्रेन मंगलवार रात 9:45 बजे लखनऊ से रवाना होकर अगले दिन सुबह मुंबई पहुंचेगी, जिसमें वातानुकूलित, शयनयान और सामान्य श्रेणी के 20 कोच होंगे।
HighLights
लखनऊ से मुंबई के लिए विशेष ट्रेन का संचालन।
त्योहारों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए सुविधा।
ट्रेन में वातानुकूलित, शयनयान और सामान्य श्रेणी के कोच।
जागरण संवाददाता, लखनऊ। त्योहार के दौरान ट्रेनों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे की ओर से विशेष ट्रेन चलाई जा रही है। लखनऊ से लोकमान्य तिलक टर्मिनस (मुंबई) के लिए मंगलवार को एकतरफा आरक्षित त्योहार विशेष ट्रेन का संचालन किया जाएगा।
गाड़ी संख्या 04258 लखनऊ-लोकमान्य तिलक टर्मिनस त्योहार विशेष एक्सप्रेस लखनऊ स्टेशन से रात 9:45 बजे रवाना होगी। ट्रेन उन्नाव, कानपुर सेंट्रल, उरई, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, बीना, भोपाल, इटारसी, खंडवा, भुसावल, मनमाड, नासिक रोड, इगतपुरी, कल्याण और ठाणे होते हुए अगले दिन सुबह 3:35 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी।
उत्तर रेलवे लखनऊ के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक समर्थ गुप्ता ने बताया कि ट्रेन में कुल 20 कोच लगाए जाएंगे। इनमें वातानुकूलित, शयनयान और सामान्य श्रेणी के कोच शामिल होंगे।
यह भी पढ़ें- छठ पर ट्रेनों की मारामारी खत्म! रेलवे ने किया 6 नई स्पेशल ट्रेनों का ऐलान, UP-बिहार के यात्रियों को बड़ी राहत