विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लखनऊ में होगा भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मुकाबला, कैरेबियाई खिलाड़ी पहुंचे; आज से करेंगे अभ्यास

Published: Fri, 02 Oct 2026 07:26 AM (IST)

कैरेबियाई टीम के खिलाड़ी भारत के खिलाफ टी-20 मुकाबले के लिए लखनऊ पहुंच गए हैं, जिसके लिए इकाना स्टेडियम में ...और पढ़ें

वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप। फोटो- यूपीसीए

वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप। फोटो- यूपीसीए

HighLights

  1. कैरेबियाई टीम के सात खिलाड़ी लखनऊ पहुंचे, बाकी शुक्रवार को आएंगे।

  2. भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मुकाबला इकाना स्टेडियम में छह अक्टूबर को खेला जाएगा।

  3. मैच के लिए 25 हजार टिकट बिके, स्टेडियम हाउसफुल की पूरी उम्मीद।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम एक और हाईवोल्टेज मुकाबले की मेजबानी के लिए तैयार है। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला छह अक्टूबर को लखनऊ में खेला जाएगा, जिसके लिए कैरेबियाई टीम के सात खिलाड़ी बुधवार शाम राजधानी पहुंच गए। टीम के बाकी खिलाड़ी भी शुक्रवार को आ जाएंगे और उसी दिन शाम को अभ्यास कैंप में हिस्सा लेंगे।

उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) के सीईओ अंकित चटर्जी ने बताया कि भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज चल रही है, जिसमें टीम इंडिया लगातार दो मैच जीतकर सीरीज में अजेय बढ़त हासिल कर चुकी है। तीसरा और आखिरी मुकाबला शनिवार को खेला जाएगा। इसके अगले दिन रविवार को सुबह मेजबान टीम लखनऊ पहुंचेगी और उसी दिन शाम को नेट प्रैक्टिस में हिस्सा लेगी।

पिछले अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों की तुलना में इस मैच के लिए टिकट दरें काफी सस्ती की गई हैं, जिसका असर दिख रहा है। यूपीसीए के मुताबिक, गुरुवार शाम छह बजे तक करीब 25 हजार टिकटों की बिक्री हो चुकी है। हमेशा की तरह इस बार भी खेलप्रेमियों में टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले को लेकर जबर्दस्त उत्साह है।

यह भी पढ़ें- इलेक्शन कमीशन ने फॉर्म-6 के जुड़े नियमों में किया बदलाव, अब मतदाता सूची में नाम जुड़वाना हुआ आसान

आयोजकों को इस अहम मुकाबले में भी स्टेडियम की सभी 50 हजार कुर्सियां भरने की पूरी उम्मीद है। आइपीएल के दौरान भी देश के अन्य स्टेडियम की तुलना में इकाना में अधिक भीड़ जुटी। सात में से चार मैचों में 45 हजार दर्शक पहुंचे। वहीं, भारतीय टीम के प्रदर्शन को देखते हुए यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 मुकाबले में भी इकाना हाउसफुल रहेगा।

यह भी पढ़ें- दुर्गा पूजा पर Railway का तोहफा: आदित्यपुर से लखनऊ के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, देखें पूरा शेड्यूल



इकाना स्टेडियम में किसी भी अंतरराष्ट्रीय मुकाबले को लेकर दर्शकों में हमेशा उत्साह देखने को मिलता है। यहां लखनऊ ही नहीं, पूरे प्रदेश और अन्य राज्यों के भी खेलप्रेमी आते हैं। हम लोग एक और सफल मेजबानी के लिए तैयार हैं।

-

-उदय सिन्हा, सीएमडी, इकाना स्पोर्ट्स सिटी