दुर्गा पूजा पर Railway का तोहफा: आदित्यपुर से लखनऊ के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, देखें पूरा शेड्यूल
दक्षिण पूर्व रेलवे ने दुर्गा पूजा के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए आदित्यपुर से लखनऊ के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन (04217/04218) चलाने की घोषणा की है।

क्षिण पूर्व रेलवे ने आदित्यपुर से लखनऊ के बीच 04217/04218 पूजा स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन चलाने की घोषणा की है।
HighLights
ट्रेन 10 और 15 अक्टूबर को एक-एक फेरा लगाएगी।
इसमें 22 कोच, स्लीपर, एसी और जनरल श्रेणी के डिब्बे।
जासं, जमशेदपुर। दुर्गा पूजा के दौरान गया, सासाराम, वाराणसी और रायबरेली की ओर जाने वाले रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। दक्षिण पूर्व रेलवे ने आदित्यपुर से लखनऊ के बीच 04217/04218 पूजा स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन चलाने की घोषणा की है।
मात्र एक फेरा लगाएगी ट्रेन, 18 घंटे में पहुंचेगी लखनऊ
रेलवे प्रशासन ने गुरुवार को इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है। जारी आदेश के अनुसार, ट्रेन संख्या 04217 आदित्यपुर-लखनऊ पूजा स्पेशल एक्सप्रेस 15 अक्टूबर को आदित्यपुर से सुबह 11:10 बजे रवाना होगी।
यह ट्रेन सीनी, चांडिल, पुरुलिया, अनारा, भोजूडीह, गोमो, गया, सासाराम, पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, वाराणसी, अमेठी और रायबरेली रुकते हुए 18 घंटे 10 मिनट का सफर तय कर अगले दिन सुबह 7:00 बजे लखनऊ पहुंचेगी। यह ट्रेन केवल एक फेरा (वन-वे) लगाएगी।
10 अक्टूबर को लखनऊ से रवाना होगी डाउन ट्रेन
वहीं, डाउन दिशा में ट्रेन संख्या 04218 लखनऊ-आदित्यपुर पूजा स्पेशल 10 अक्टूबर को दोपहर 12:05 बजे लखनऊ से प्रस्थान करेगी। अपने निर्धारित मार्ग के सभी प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव लेते हुए यह ट्रेन अगले दिन सुबह 7:10 बजे आदित्यपुर स्टेशन पहुंचेगी।
कुल 22 कोचों की होगी ट्रेन
इस विशेष ट्रेन में कुल 22 कोच लगाए जाएंगे। यात्रियों की सुविधा के लिए इसमें 18 स्लीपर क्लास, 2 एसी (AC) और 2 जनरल (सामान्य) श्रेणी के डिब्बे शामिल होंगे। त्योहारों के मौसम में यूपी और बिहार की ओर जाने वाले रेल यात्रियों के लिए यह ट्रेन काफी मददगार साबित होगी।
