लखनऊ से गुजरने वाली ट्रेनें 15 सितंबर तक रहेंगी प्रभावित, निकलने से पहले चेक करें स्टेटस
लखनऊ स्टेशन पर एयर कांकोर्स के निर्माण में देरी के कारण रेलवे ब्लॉक 15 सितंबर तक बढ़ा दिया गया है। ...और पढ़ें

दो दिन बढ़ा लखनऊ स्टेशन का ब्लाक। जागरण
HighLights
लखनऊ स्टेशन का रेलवे ब्लॉक 15 सितंबर तक बढ़ा।
एयर कांकोर्स निर्माण में देरी, आरएलडीए की लापरवाही।
कई ट्रेनें रद्द, शॉर्ट-टर्मिनेट या मार्ग परिवर्तित होंगी।
जागरण संवाददाता, लखनऊ। जिस प्रोजेक्ट को समय पर पूरा करने के लिए रेलवे बोर्ड से कई शीर्ष अधिकारी लखनऊ में डटे रहे, वह रेल भूमि विकास प्राधिकरण (आरएलडीए) के अधिकारियों की लापरवाही से लेट हो गया है।
रेलवे ने प्लेटफार्म चार और पांच पर एयर कांकोर्स के बीम और पिलर के निर्माण के लिए 13 सितंबर तक ब्लाक लिया था। काम समय से पूरा न होने पर यह ब्लाक अब 15 सितंबर तक बढ़ा दिया गया है। इस कारण लखनऊ स्टेशन आने वाली कई ट्रेनें प्रभावित रहेंगी।
64701/64702 वीरांगना लक्ष्मी बाई जंक्शन झांसी-लखनऊ मेमू 14 व 15 सितंबर को कानपुर सेंट्रल तक ही चलेगी। यह ट्रेन लखनऊ से कानपुर के बीच निरस्त रहेगी। इसी तरह 54338/54337 शाहजहांपुर-लखनऊ पैसेजर आलमनगर स्टेशन तक आएगी। यह ट्रेन इसी स्टेशन से शाहजहांपुर रवाना होगी।
64212/64214 व 64255/64203 कानपुर-लखनऊ मेमू का संचालन मानक नगर स्टेशन तक ही होगा। ट्रेन 15107/15108 बनारस-लखनऊ इंटरसिटी 14 व 15 सितंबर को उतरेटिया तक आएगी। ट्रेन 12173 एलटीटी-प्रतापगढ़ एक्सप्रेस 13 सितंबर को कानपुर-प्रयागराज-फाफामऊ के रास्ते संचालित होगी।
क्रू बदलाव के लिए आलमनगर, ऐशबाग व प्रयागराज जंक्शन पर 10 मिनट और उतरेटिया व बादशाहनगर में पांच मिनट का ठहराव दिया जाएगा। सीनियर डीसीएम समर्थ गुप्ता ने बताया कि यात्रा से पूर्व यात्री एनटीईएस ऐप या 139 हेल्पलाइन नंबर से ट्रेनों की सही स्थिति जांच लें।
इन ट्रेनों का बदलेगा रूट
उतरेटिया – आलमनगर होकर चलेंगी यह ट्रेनें
- 14307/14308 प्रयागराज संगम-बरेली एक्सप्रेस
- 14241/14242 प्रयागराज-सहारनपुर नौचंदी एक्सप्रेस
- 15075/15073 शक्तिनगर/सिंगरौली-टनकपुर त्रिवेणी एक्सप्रेस
- 13037/13038) हावड़ा-देहरादून एक्सप्रेस
ऐशबाग, बादशाहनगर होकर चलेंगी यह ट्रेनें
- 12555 गोरखधा एक्सप्रेस
- 19410 छपरा-साबरमती एक्सप्रेस
- 22922 गोरखपुर-बांद्रा अंत्योदय एक्सप्रेस
- 12595 आनंद विहार हमसफर एक्सप्रेस
- 15065 गोरखपुर-पनवेल एक्सप्रेस
यह भी पढ़ें- रेल यात्री ध्यान दें! 14 और 15 सितंबर को लखनऊ चारबाग स्टेशन नहीं जाएंगी ये 6 ट्रेनें
यह भी पढ़ें- लखनऊ में ससुराल वालों ने छिपाया पति का बड़ा सच, अब 25 लाख के दहेज के लिए विवाहिता पर ढा रहे जुल्म
