विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रेल यात्री ध्यान दें! 14 और 15 सितंबर को लखनऊ चारबाग स्टेशन नहीं जाएंगी ये 6 ट्रेनें

Published: Sun, 13 Sep 2026 08:49 AM (IST)

लखनऊ के चारबाग स्टेशन पर 14 और 15 सितंबर को रेल पटरी मरम्मत के कारण छह ट्रेनों का मार्ग बदला गया है।

प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. चारबाग स्टेशन पर रेल पटरी मरम्मत कार्य।

  2. 14 और 15 सितंबर को छह ट्रेनें प्रभावित।

  3. ट्रेनें उतरेटिया से आलम नगर पहुंचेंगी।

जागरण संवाददाता, रायबरेली। लखनऊ में चारबाग स्टेशन पर 14 व 15 सितंबर को रेल पटरी के मरम्मत का कार्य चलने के कारण ट्रेनों का संचालन प्रभावित होगा।

रायबरेली जिले से होकर गुजरने वाली छह ट्रेनों का मार्ग बदल दिया गया है। यह ट्रेनें चारबाग नहीं जाएंगी, बल्कि उतरेटिया से ट्रांसपोर्ट नगर होते हुए आलम नगर पहुंचेंगी।

यातायात निरीक्षक राजेश कुमार का कहना है कि चारबाग स्टेशन पर रेलपटरी में काम चलने के कारण त्रिवेणी एक्सप्रेस, नौचंदी एक्सप्रेस, काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, जनता एक्सप्रेस, अर्चना एक्सप्रेस व बरेली-प्रयागराज एक्सप्रेस 14 व 15 सितंबर को प्रभावित रहेंगी। लखनऊ -वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस का संचालन दो दिन उतरेटिया स्टेशन से किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- पद्मावत एक्सप्रेस के AC कोच में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, चादर और सीट जली