विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पद्मावत एक्सप्रेस के AC कोच में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, चादर और सीट जली

Published: Sun, 13 Sep 2026 08:40 AM (IST)

प्रतापगढ़ में पद्मावत एक्सप्रेस के वातानुकूलित कोच में शॉर्ट-सर्किट से आग लग गई, जिसे रेलकर्मियों ने समय रहते बुझा दिया।

ट्रेन के कोच में फैला धुआं

ट्रेन के कोच में फैला धुआं

HighLights

  1. पद्मावत एक्सप्रेस के एसी कोच में शॉर्ट-सर्किट से लगी आग।

  2. रेलकर्मियों की सक्रियता से बड़ा हादसा टला, चादर-सीट जले।

  3. प्रतापगढ़ जंक्शन पर वाशिंग लाइन में हुई घटना की जांच जारी।

जागरण संवाददाता, प्रतापगढ़। शॉर्ट-सर्किट से पद्मावत एक्सप्रेस के वातानुकूलित कोच में आग लग गई। गनीमत रहा कि तत्काल रेलकर्मी पहुंच गए और आग को बुझा दिया। इस दौरान कुल चादर और सीट जल गए। इससे अफरातफरी मच गई। चर्चा यह भी है कि कुछ रेलकर्मी सिगरेट पी रहे थे। इस दौरान निकली चिंगारी से घटना हो गई। हालांकि, इस पर कोई कुछ बोलने का तैयार नहीं है।

मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन के वाशिंग लाइन पर 10 सितंबर की दोपहर पद्मावत एक्सप्रेस को धुलाई करने के लिए ले जाया गया था। करीब 12 बजे वातानुकूलित कोच से धुआं निकलने लगा।

ट्रेन की धुलाई कर रहे कर्मी पहुंचे तो देखा कि कोच से धुआं निकल रहा था। सीट के पास रखे गए चादर जल रहे थे। वहीं, आग की लपट से सीट भी जलने लगी थी। कर्मियों ने पानी के जरिये आग पर काबू पाया।

बड़ा हादसा टला

कर्मियों की सक्रियता से बड़ा हादसा होते-होते टल गया। जानकारी मिलने पर रेल कर्मियों की भीड़ जुट गई। सूचना पर वरिष्ठ खंड अभियंता वीबी शुक्ला आदि पहुंचे और मामले की जांच की। वहीं घटना का वीडियो किसी कर्मी ने बनाकर इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दिया।

शनिवार को यह कई ग्रुपों में प्रसारित हुआ। तरह-तरह के कमेंट आने लगे। फिलहाल शॉर्ट सर्किट को लेकर मामला संदिग्ध नजर आ रहा है।

हालांकि, विभाग यह दावा कर रहा है कि ऐसा ही हुआ था। संयाेग रहा कि बड़ा हादसा होते-होते टल गया। अगर चलती ट्रेन में इस तरह की घटना हुई होती तो हादसा हो सकता था। वरिष्ठ खंड अभियंता वीबी शुक्ला ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- प्रतापगढ़ जंक्शन पर भी होगा जनसाधारण एक्सप्रेस का ठहराव, दिल्ली जाने वाले यात्रियों को मिलेगी राहत