लखनऊ में पीएम मोदी के स्वागत को जगमगाया शहीद पथ, अमौसी से गोमतीनगर तक रंग-बिरंगी लाइटों से सजे पेड़-पौधे
लखनऊ में प्रधानमंत्री मोदी के आगमन के लिए अमौसी हवाई अड्डे से गोमतीनगर इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान तक का 22 किलोमीटर लंबा मार्ग रोशनी से जगमगा उठा है। शहीद पथ सहित पूरे रास्ते में डिवाइडर और पेड़-पौधों को आकर्षक लाइटों से सजाया गया है, जिसकी निगरानी अधिकारी कर रहे हैं।
-1795228410767_m.webp)
HighLights
अमौसी से गोमतीनगर तक 22 किमी मार्ग जगमगाया।
शहीद पथ सहित पेड़-पौधे आकर्षक लाइटों से सजे।
नगर आयुक्त गौरव कुमार ने व्यवस्थाओं की निगरानी की।
जागरण संवाददाता, लखनऊ। अमौसी हवाई अड्डे से लेकर गोमतीनगर इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के बीच की सड़क का नजारा बदला हुआ है। करीब 22 किलोमीटर की सड़क पूरी तरह से जगमग कर रही है। सड़क के किनारे ही नहीं, बल्कि पौधे भी रोशनी से जगमग हो रहे हैं।
डिवाइडर से लेकर पेड़-पौधों तक की गई आकर्षक लाइटों को लगाया गया। शहीद पथ को भी आकर्षक रोशनी से सजाया गया है। नगर आयुक्त गौरव कुमार का कहना है कि प्रधानमंत्री के रूट मार्ग पर सफाई से लेकर हरियाली और सजावट के इंतजाम किए गए हैं। व्यवस्थाओं की निगरानी के लिए अधिकारियों की ड्यूटी सेक्टर के हिसाब से लगाई गई है।