विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लखनऊ के पॉश इलाके में दिनदहाड़े तड़तड़ाईं गोलियां, 10 राउंड फायरिंग से दहला गोमतीनगर विस्तार; कारोबारी ने भागकर बचाई जान

Published: Mon, 16 Nov 2026 11:02 PM (GMT+05:30)

लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार में जनेश्वर मिश्र पार्क के पास स्कार्पियो सवार दो युवकों ने एक कारोबारी पर दस से ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल Gemini की मदद से बनाया गया है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल Gemini की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. गोमतीनगर विस्तार में स्कार्पियो सवार युवकों ने की फायरिंग।

  2. कारोबारी उपेंद्र प्रताप सिंह ने भागकर अपनी जान बचाई।

  3. पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही, मामले की जांच जारी।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। गोमतीनगर विस्तार में जनेश्वर मिश्र पार्क के पास ग्रीनवुड अपार्टमेंट के नजदीक सोमवार शाम स्कार्पियो सवार दो युवकों ने विवाद के बाद ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। बलिया निवासी उपेंद्र प्रताप सिंह ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने दो तमंचों से दस से अधिक गोलियां चलाईं। किसी तरह मौके से भागकर उन्होंने अपनी जान बचाई और पुलिस को सूचना दी।

उपेंद्र प्रताप सिंह के मुताबिक, सोमवार शाम वह जनेश्वर मिश्र पार्क के पास ग्रीनवुड अपार्टमेंट के नजदीक चाय पीने गए थे। इसी दौरान स्कार्पियो सवार दो युवक वहां पहुंचे। किसी बात को लेकर दोनों युवकों से उनका विवाद हो गया। आरोप है कि युवकों ने पहले गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। विरोध करने पर दोनों ने तमंचे निकाल लिए और उन पर फायरिंग शुरू कर दी।

पीड़ित का दावा है कि हमलावरों ने दो तमंचों से दस से अधिक गोलियां चलाईं। अचानक हुई फायरिंग से इलाके में दहशत फैल गई। वह किसी तरह मौके से भागकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी।

यह भी पढ़ें- लखनऊ : भाई की मौत के बाद बैंक खाते से गायब हुए 45 लाख, फर्जी पत्नी और सौतेला बेटा बनकर संपत्ति हड़पने का आरोप

इंस्पेक्टर गोमतीनगर विस्तार गौरव बाजपेयी ने बताया कि पीड़ित के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। घटनास्थल और आसपास लगे सीसी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। अन्य माध्यमों से भी गोली चलने की पुष्टि कराई जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।