विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लखनऊ में ध्वस्त होगा छह मंजिला एसए अपार्टमेंट, नियमों की अनदेखी बनी वजह

Published: Wed, 30 Sep 2026 07:26 AM (GMT+05:30)

लखनऊ विकास प्राधिकरण गोलागंज के बारूदखाना स्थित छह मंजिला एसए अपार्टमेंट को ध्वस्त करेगा। यह निर्णय भवन में नियमों की ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

HighLights

  1. गोलागंज का छह मंजिला एसए अपार्टमेंट ध्वस्त किया जाएगा।

  2. एलडीए ने संरचनात्मक खामियों और अवैध निर्माण के कारण लिया फैसला।

  3. तीन मंजिलें बिना नक्शा पास कराए बनाई गई थीं, पिलर भी टूटे।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। गोलागंज के बारूदखाना में भूखंड संख्या 179/30च पर बना छह मंजिला एसए अपार्टमेंट ध्वस्त किया जाएगा। लखनऊ विकास प्राधिकरण इसे नए सिरे से नोटिस जारी करके 15 दिन में इसकी प्रक्रिया पूरी करेगा। एलडीए की स्ट्रक्चर आडिट टीम स्थलीय निरीक्षण भी करेगी।

चार हजार वर्ग फीट में बना अपार्टमेंट का आरसीसी पिलर सोमवार सुबह 10:30 बजे टूट गया था, पूरे भवन के निर्माण में नियमों की अनदेखी करके छह मंजिला भवन खड़ा किया गया था। अधिकांश कालम ईटों के बने मिले।

नियमानुसार बिल्डर को सेटबैक छोड़ना था लेकिन सेटबैक के स्थान पर बनाए पिलर बना दिए गए। ज्ञात हो कि एलडीए में 25 मई 2009 को आवेदन व 12 अगस्त 2009 को पहले तीन मंजिल का नक्शा पास हुआ था। तीन मंजिल बिना नक्शा पास कराए बनाया गया है।

यह भी पढ़ें- UP Weather Today: लखनऊ सहित पूरे उत्तर प्रदेश में एक सप्ताह शुष्क रहेगा मौसम, बढ़ेगा तापमान

एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया, अपार्टमेंट के सामने 12 मीटर चौड़ी सड़क है लेकिन भवन की हालत बेहद जर्जर है। उसे 80 हाइड्रोलिक जैक लगाकर रोका गया है, ताकि रहने वाले अपना सामान निकाल सकें। पहले अलीगंज में जिस अवैध कांप्लेक्स में आग लगी थी उसे भी एलडीए ध्वस्त कर चुका है।

यह भी पढ़ें- मॉडल सिटी बनेंगे लखनऊ, अयोध्या, वाराणसी समेत छह शहर; कचरा प्रबंधन और सफाई पर होगा विशेष जोर