विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

टेंपो में सवारी बनकर बैठे, लखनऊ के दुर्गागंज चौराहे पर नकदी लूटकर भागे, पुलिसकर्मियों ने दो बदमाशों को दौड़ाकर दबोचा

Published: Sun, 08 Nov 2026 12:58 AM (IST)

लखनऊ के काकोरी में दुर्गागंज चौराहे पर दो युवकों ने एक व्यक्ति से 16,500 रुपये लूट लिए, जब वह टेंपो ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

HighLights

  1. दुर्गागंज चौराहे पर टेंपो से उतरे युवक से लूट।

  2. पुलिस ने पीछा कर दो लुटेरों को दबोचा।

  3. लूटी रकम और 550 ग्राम गांजा बरामद।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। काकोरी के दुर्गागंज चौराहे पर टेंपो से उतरे युवक के रुपये गिनने के दौरान दो युवकों ने 16,500 रुपये लूट लिए और काकोरी नहर की तरफ भागने लगे। हालांकि, धनतेरस और दीपावली के मद्देनजर सुरक्षा ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों से दोनों आरोपित ज्यादा दूर नहीं भाग सके। पुलिस टीम ने पीछा कर घेराबंदी की और दोनों को दबोच लिया। तलाशी में लूटे गए 16,500 रुपये के साथ 550 ग्राम गांजा भी बरामद हुआ।

पकड़े गए आरोपितों की पहचान काकोरी के खारी कुआं, कोठी तला निवासी अभिनव यादव और हाता गुलाम जिलानी निवासी विकास के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ लूट और एनडीपीएस एक्ट के तहत अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए हैं।

पुलिस के मुताबिक, छह नवंबर की शाम करीब पांच बजे कुशमौरा निवासी अगनू दुबग्गा चौराहे से टेंपो में बैठकर दुर्गागंज चौराहे पहुंचे थे। उसी टेंपो में दोनों आरोपित भी सवार हुए थे। चौराहे पर उतरने के बाद अगनू अपने रुपये गिन रहे थे। इसी दौरान दोनों ने उनके रुपये छीन लिए और नहर की तरफ भागने लगे।

संयोग से चौराहे पर उपनिरीक्षक अमित बंसल, राज कुमार यादव, सुरजीत कुशवाहा, रामफेर यादव और कांस्टेबल अमित बाबू व देवांग खोखर सुरक्षा ड्यूटी में मौजूद थे। पीड़ित की चीख-पुकार सुनकर पुलिसकर्मियों ने तत्काल पीछा किया और दोनों को पकड़ लिया।

यह भी पढ़ें- लखनऊ में जमीन का विवाद सुलझाने के नाम पर मांगी एक लाख की घूस, 50 हजार लेते कानूनगो गिरफ्तार

तलाशी में लूट की पूरी रकम 16,500 रुपये बरामद हुई। इसके अलावा 550 ग्राम गांजा मिला, जिसके संबंध में आरोपित कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सके।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।