लखनऊ में सुरक्षित होगा सफर: 80 ब्लैक स्पॉट की सर्वे रिपोर्ट तैयार, 3 महीने में सुधारने के निर्देश
लखनऊ में 80 दुर्घटना संभावित ब्लैक स्पॉट का सर्वे पूरा हो गया है। जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में ...और पढ़ें
-1774467654437_m.webp)
एआई जेनेरेटेड तस्वीर
जागरण संवाददाता, लखनऊ। राजधानी में जगह-जगह दुर्घटना स्थल हैं। 2025 में चिन्हित विभागों के 80 ब्लैक स्पॉट का सर्वे भी पूरा हो गया है। इसकी रिपोर्ट सौंप दी गई है, अब संबंधित विभाग रिपोर्ट के आधार पर सुधार कराएंगे, ताकि भविष्य में दुर्घटनाएं न हों।
जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक बुधवार को अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राकेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई। इसमें जीरो फैटेलिटी डिस्ट्रिक्ट (जेडएफडी) के तहत 2025 में चिन्हित 80 ब्लैक स्पॉट की सर्वे रिपोर्ट रखी गई।
एआरटीओ प्रवर्तन आलोक कुमार यादव ने बताया, राष्ट्रीय राजमार्ग के अलावा, नगर निगम, लोक निर्माण विभाग सहित अन्य को अब ब्लैक स्पॉट का सुधार करना होगा। यह कार्य अगले तीन माह में पूरा कराना है।
मंडलीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक 28 को
मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत की अध्यक्षता में मंडलीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक इसी सप्ताह होनी थी। आरटीओ प्रवर्तन प्रभात पांडेय ने बताया, अब यह बैठक 28 मार्च को होगी।
यह भी पढ़ें- अब राह चलते ही पता चल जाएगा कितना है तापमान, लखनऊ के चौराहों पर लगेंगे मौसम बताने वाले डिजिटल बोर्ड
