विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

3 लाख के टास्क के लिए लखनऊ आए थे पंजाब के शूटर, पाकिस्तानी हैंडलर ने स्टे के लिए भेजा था 6000 रुपये

Published: Tue, 24 Nov 2026 08:53 AM (IST)

लखनऊ में पाकिस्तान के हैंडलर 'राना भाई' के निर्देश पर आए पंजाब के तीन आरोपितों को शुरुआती टास्क के लिए 5-6 हजार रुपये और टारगेट पूरा करने पर 3 लाख रुपये का लालच दिया गया था।

एटीएस की फाइल फोटो। (तस्वीर सोर्स- जागरण आर्काइव)

एटीएस की फाइल फोटो। (तस्वीर सोर्स- जागरण आर्काइव)

HighLights

  1. पाकिस्तान हैंडलर के निर्देश पर लखनऊ आए पंजाब के तीन शूटर।

  2. शुरुआती टास्क के लिए 5-6 हजार, टारगेट पर 3 लाख का लालच।

  3. पुलिस या सेना के जवान की टारगेट किलिंग का था टास्क।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। पाकिस्तान में बैठे हैंडलर राना भाई के निर्देश पर लखनऊ आए पंजाब के तीन आरोपितों को शुरुआती टास्क के लिए पांच से छह हजार रुपये दिए गए थे।

टारगेट पूरा करने पर तीन लाख रुपये देने का लालच दिया गया था। एटीएस की पूछताछ में सामने आया है कि आरोपितों को छोटी रकम देकर तैयार किया गया और आगे बड़ी रकम का भरोसा देकर टारगेट पूरा कराने की योजना थी।

गगनदीप सिंह, रजत कुमार और क्रिश को 30 अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया था। तीनों इंटरनेट मीडिया पर इंस्टाग्राम के माध्यम से पाकिस्तानी हैंडलर के संपर्क में आए थे। बाद में वाट्सएप पर बातचीत होती थी।

लखनऊ पहुंचने के लिए 2585 रुपये भेजे गए थे, जबकि ठहरने और अन्य खर्चों के लिए भी रकम उपलब्ध कराई गई थी। तीनों को लखनऊ में पुलिस या सेना के जवान की टारगेट किलिंग का टास्क दिए जाने की बात सामने आई थी। तीनों की सात दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड 17 नवंबर से 23 नवंबर शाम छह बजे तक थी।

एटीएस को पूछताछ में हथियार पहुंचाने वाले स्थानीय मददगार के बारे में भी जानकारी मिली है। आरोपितों ने उसका हुलिया बताया है, लेकिन अभी उसकी पहचान नहीं हो सकी है। मोबाइल से मिले चैट, वीडियो, तस्वीरों और संदिग्ध यूजर आइडी की जांच की जा रही है।

वारदात का वीडियो पाकिस्तान भेजने और इसके बाद नेपाल भागने की योजना थी। एटीएस अब यह पता लगा रही है कि इस नेटवर्क में पंजाब से लेकर लखनऊ तक कितने लोग जुड़े हैं और क्या अन्य युवकों को भी इसी तरह टास्क दिए गए थे।

यह भी पढ़ें- चार वर्ष में 59 लाख ईमेल ID का काला कारोबार, बांग्लादेश से क्रिप्टो करेंसी से आए 80 लाख रुपये

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।