विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लखनऊ के हेल्थ सिस्टम में बड़ा बदलाव: अब प्राइवेट अस्पताल संभालेंगे आंगनबाड़ी बच्चों के स्वास्थ्य का जिम्मा

Published: Thu, 26 Nov 2026 10:17 PM (IST)

लखनऊ में 22 निजी अस्पतालों को 22 आंगनबाड़ी केंद्रों से जोड़ा गया है, जहाँ अस्पताल प्रतिनिधि और विद्यार्थी बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण और शिक्षा का घर-घर सर्वे करेंगे। 

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल Gemini की मदद से बनाया गया है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल Gemini की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. 22 निजी अस्पताल 22 आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े।

  2. बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा का घर-घर सर्वे होगा।

  3. राज्यपाल ने सरकारी योजनाओं पर खर्च घटाने पर जोर दिया।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। राजधानी के 22 निजी अस्पतालों को 22 आंगनबाड़ी केंद्रों से जोड़ा गया है। अस्पताल प्रतिनिधि और मेडिकल संस्थानों के विद्यार्थी केंद्रों से जुड़े परिवारों का घर-घर सर्वे कर बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण, स्कूल में नामांकन और पढ़ाई बीच में छोड़ने की स्थिति का ब्योरा जुटाएंगे। गुरुवार को जन भवन में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में यह निर्देश दिए गए।

राज्यपाल ने कहा कि निजी अस्पतालों की मदद से सरकारी स्वास्थ्य और पोषण योजनाओं पर खर्च का बोझ करीब 50 प्रतिशत तक घटाने में मदद मिल सकती है। केंद्रों को गोद लेने से पहले उनका पूरा ब्योरा जुटाने और बच्चों की लंबाई, वजन, स्वास्थ्य, पोषण व स्कूल नामांकन दर्ज करने को कहा गया।

कुपोषण का आकलन सिर्फ लंबाई और वजन से नहीं, बल्कि पूरी स्वास्थ्य स्थिति देखकर किया जाएगा। अस्पताल से लौटने वाले बच्चों के पौष्टिक भोजन और देखभाल की व्यवस्था तथा अस्पतालों के काम की नियमित समीक्षा पर भी जोर दिया गया।

राज्यपाल ने निजी चिकित्सकों से जरूरतमंद परिवारों की मदद और आंगनबाड़ी केंद्रों में जन्मदिन व शादी की सालगिरह मनाने का सुझाव दिया। विश्वविद्यालयों के विद्यार्थियों को केंद्रों से जोड़ने और बच्चों को निजी अस्पताल दिखाने की बात भी कही गई।

यह भी पढ़ें- सपा के 300 यूनिट मुफ्त बिजली के वादे पर उपभोक्ता परिषद ने उठाए सवाल, कहा- खजाने पर पड़ेगा 47591 करोड़ का बोझ

अस्पताल प्रतिनिधियों ने बताया कि वहां उपचार कराने वाली गर्भवती महिलाओं को जननी सुरक्षा योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा। राज्यपाल ने अधिकारियों को समस्या सुलझाने के निर्देश दिए।

किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय की कुलपति डा. सोनिया नित्यानंद ने महिला एवं बाल स्वास्थ्य परियोजनाओं की जानकारी दी। एसजीपीजीआइ, लोहिया संस्थान, अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा संस्थान, आइसीडीएस और 22 निजी चिकित्सा संस्थानों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।