लखनऊ के इन इलाकों में आज रहेगी बिजली गुल, जल्दी से निपटा लें जरूरी काम
लखनऊ के गोमती नगर के ग्वारी कलवर्ट, विराम खंड, विकास खंड, पत्रकार मार्केट, डालीबाग, शकुंतला उपकेंद्र से संबंधित आवास विकास, ...और पढ़ें

HighLights
गोमती नगर, डालीबाग, आवास विकास में आज बिजली गुल रहेगी।
रखरखाव कार्यों के कारण अलग-अलग समय पर होगी कटौती।
निवासियों को असुविधा से बचने के लिए आवश्यक कार्य निपटाने होंगे।
जागरण संवाददाता, लखनऊ। बिजली से जुड़ा कार्य होने के कारण गोमती नगर के ग्वारी कलवर्ट बिजली उपकेंंद्र में दस एमवीए का पावर ट्रांसफार्मर को ऊर्जीकृत किया जाएगा। इसके कारण 13 मार्च को दोपहर दो बजे से शाम चार बजे के बीच बिजली संकट रहेगा। यह बिजली संकट विराम खंड एक से पांच तक रहेगा।
विकास खंड एक से पांच तक, ग्वारी गांव, पत्रकार मार्केट इनमें आरोही प्लाजा, सहारा प्लाजा, लक्ष्मी वरदान, आनंद प्लाजा, आरजी काप्लेक्स, जीवन प्लाजा सहित आसपास क्षेत्र में बिजली संकट रहेगा।
डालीबाग बिजली उपकेंद्र से संबंधित क्षेत्र में बिजली से जुड़ा कार्य शुक्रवार को सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक होगा। इस दौरान विधायक निवास छह, जिला जज के आमने-सामने डालीबाग और आसपास बिजली संकट रहेगा।
शकुंतला बिजली उपकेंद्र से संबंधित आवास विकास, शकुंतला मिश्रा स्टेडियम, पारा, मायापुरम और जाहिदनगर बिजली 13 मार्च को सुबह दस बजे से दोपहर तीन बजे तक नहीं रहेगी।
यह भी पढ़ें- गोरखपुर में सिलेंडर की आपूर्ति में अब 25 प्रतिशत कटौती, ग्राहकों का हंगामा और गैस संकट गहराया
पुरनिया बिजली उपकेेंद्र से संबंधित सेक्टर के, पुरनिया गांव की बिजली सुबह दस बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली से जुड़ा कार्य होने के कारण आज प्रभावित रहेगी। मलिहाबाद ओल्ड की बिजली शुक्रवार को सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक बिजली से जुड़ा कार्य होने के कारण प्रभावित रहेगी।
