विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लखनऊ में आज फिर बिजली संकट, काला कांकड़-न्यू हैदराबाद और पेपरमिल कॉलोनी में लगेंगे पावर कट

Published: Fri, 23 Oct 2026 12:31 AM (GMT+05:30)

लखनऊ में मरम्मत माह के बाद भी कई इलाकों में फिर बिजली संकट गहरा गया है। काला काकड़, न्यू हैदराबाद ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

HighLights

  1. मरम्मत माह के बाद भी लखनऊ में बिजली संकट।

  2. काला काकड़, न्यू हैदराबाद में आज लंबा पावर कट।

  3. पेपरमिल कॉलोनी सहित अन्य क्षेत्रों में भी बिजली बाधित।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। बिजली विभाग के तमाम प्रयासों के बाद भी मरम्मत से जुड़े काम बंद नहीं हो रहे हैं। अभी 14 सितंबर से 15 अक्टूबर तक मरम्मत माह मनाया गया है। इस दौरान लेसा के सभी जोन में मरम्मत से जुड़े काम किए गए।

घंटों शटडाउन रहा। उपभोक्ताओं को बताया गया कि बेहतर बिजली के लिए मरम्मत कार्य किए जा रहे हैं, जिससे त्योहारों में बिजली बेहतर मिल सके। इन सबके बाद भी फिर शटडाउन बिजली विभाग ने फिर शुरू कर दिए हैं।

दावा किया गया था कि विशेष परिस्थितियों में ही शटडाउन लिए जाएंगे। अब विश्वविद्यालय बिजली उपकेंद्र से संबंधित काला काकड़, न्यू हैदराबाद व आसपास बिजली संकट सुबह 11 बजे शाम चार बजे तक 23 अक्टूबर को रहेगा। भीखमपुर बिजली उपकेंद्र से संबंधित पेपरमिल कालोनी में नया 250 केवीए का ट्रांसफार्मर रखा जाना है, इसके कारण शुक्रवार को दोपहर 12 बजे से दोपहर दो बजे तक बिजली संकट रहेगा।

सुभाष पार्क महानगर बिजली उपकेंद्र से संंबंधित सेक्टर बी महानगर, सीआइडी कालोनी, सचिवालय कालोनी, महान रहीम नगर, पीएसी मुख्यालय के आसपास बिजली संकट दोपहर एक बजे से दोपहर तीन बजे तक रहेगा।

यह भी पढ़ें- शिवा शर्मा हत्याकांड: श्रद्धा दुबे के फ्लैट की हाउस टैक्स फाइल गायब, शादाब खान के नाम पर दर्ज है प्रॉपर्टी

आइटीआइ अलीगंज बिजली उपकेंद्र से संबंधित सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे के बीच विष्णुपुरी कालोनी, चर्च रोड, कुर्सी रोड, मेहंदी टोला, पांडे टोला, बनारसी टोला, दयाल फोर्ट के आसपास बिजली संकट सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक शुक्रवार को संकट रहेगा।

ओसीआर बिजली उपकेंद्र से संबंधित रायल होटल, विधानसभा मार्ग व आसपास बिजली संकट दोपहर 12 बजे से दोपहर तीन बजे तक आज रहेगा।