विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मिट्टी की खुशबू से महकेगी दीपावली! लखनऊ में कई पीढ़ियों से आशियाना रोशन कर रहा प्रजापति परिवार

Published: Fri, 06 Nov 2026 10:50 AM (IST)

दीपावली नजदीक आते ही कुम्हार परिवार मिट्टी के दीये बनाने में जुटे हैं, जो उनकी सालभर की मेहनत की कमाई का मुख्य अवसर है।

News Article Hero Image

HighLights

  1. दीपावली के लिए कुम्हार परिवार मिट्टी के दीये बना रहे हैं।

  2. यह त्योहार उनकी सालभर की कमाई का मुख्य अवसर है।

  3. लखनऊ में पुश्तैनी काम से 40-50 हजार दीये बिकते हैं।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। दीपावली का त्योहार नजदीक आते ही कुम्हार परिवारों में मिट्टी के दीये बनाने की रफ्तार तेज हो जाती है। आधुनिकता के दौर में भी मिट्टी के दीयों का महत्व कम नहीं हुआ है।

आज भी लोग दीपावली पर घरों को रोशन करने के लिए मिट्टी के दीये खरीदते हैं। वहीं, कुम्हार परिवारों के लिए दीपावली का त्योहार सालभर की मेहनत की कमाई का खास अवसर लेकर आता है। मिट्टी के दीये बेचकर मिलने वाली रकम से ही कई परिवार दीपावली का त्योहार मनाते हैं।

मंझी गांव निवासी सुमेर प्रजापति ने बताया कि उनके परिवार की कई पीढ़ियां मिट्टी के बर्तन और दीये बनाने का काम करती चली आ रही हैं। इसी परंपरा को वह भी अपने परिवार के साथ आगे बढ़ा रहे हैं। दीपावली का पर्व नजदीक आते ही परिवार के सभी सदस्य दीये बनाने में जुट जाते हैं।

कोई मिट्टी तैयार करता है तो कोई चाक पर दीये बनाता है। इसके बाद उन्हें सुखाकर पकाने और बिक्री के लिए तैयार किया जाता है।

81906324

सुमेर ने बताया कि दीपावली के अवसर पर वह करीब 40 से 50 हजार मिट्टी के दीये बनाकर बाजार में बेचते हैं। मिट्टी के दीये बनाना उनके परिवार का पुश्तैनी काम है। इसी काम से परिवार की आजीविका चलती है।

यह भी पढ़ें- धनतेरस पर शुक्र प्रदोष और हस्त नक्षत्र अद्भुत संयोग, जानिए कब करें खरीदारी और क्या लाना रहेगा सबसे शुभ

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।