विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लखनऊ: पुलिस को बदनाम करने की साजिश, सिपाही के रिश्वत लेने का वायरल वीडियो जांच में निकला पुराना और भ्रामक

Published: Wed, 11 Nov 2026 05:03 PM (IST)

लखनऊ के रहीमाबाद थाने के सिपाही प्रेम नारायण का रिश्वत लेते वायरल वीडियो पुराना और भ्रामक निकला है। यह वीडियो ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

HighLights

  1. लखनऊ सिपाही का वायरल रिश्वत वीडियो निकला पूरी तरह पुराना।

  2. वीडियो तीन साल पुराने लेन-देन से संबंधित था, दुकानदार ने पुष्टि की।

  3. पुलिस ने भ्रामक वीडियो फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।

जागरण संवाददाता, मलिहाबाद। रहीमाबाद थाने में तैनात सिपाही प्रेम नारायण का घूस लेते हुए सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो पूरी तरह पुराना और भ्रामक निकला है। इस मामले को लेकर पुलिस की छवि धूमिल करने की कोशिश की जा रही है।

रहीमाबाद थाने में तीन साल पहले किचन और बरामदे का निर्माण कार्य हुआ था। इसके लिए हिंद ट्रेडर्स तेरवा से बिल्डिंग मटेरियल मंगाया गया था। काम पूरा होने के बाद बचा हुआ सामान दुकानदार को वापस लौटाया गया था।

सामान वापसी के बाद दुकानदार ने दो हजार रुपये कांस्टेबल प्रेम नारायण को दिए थे। वायरल वीडियो उसी पुराने लेन-देन का है, जिसे अब वर्तमान मामलों से जोड़कर गलत दावे के साथ सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है।

दुकानदार अम्मार गाजी ने भी इस वीडियो और घूस के सभी आरोपों का पूरी तरह खंडन किया है। पुलिस ने इस तरह के भ्रामक वीडियो वायरल करने वालों के खिलाफ जांच कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें- SGPGI को एनएमसी से मिली बड़ी सौगात: 6 सुपर-स्पेशियलिटी पाठ्यक्रमों को मिली मान्यता

डीसीपी ने इस पूरे मामले का संज्ञान लेते हुए जांच एसीपी मलिहाबाद को सौंप दी है और मामले की विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है। सिपाही का पूर्व में थाना सैरपुर तबादला हो चुका था, लेकिन वह कार्यमुक्त नहीं हुआ था क्योकि थाने पर प्रेम नारायण की चालक था इसलिए उसे कार्यमुक्त नही किया गया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।