विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ग्रीन गैस लिमिटेड का बड़ा फैसला: लखनऊ समेत यूपी के इन 5 शहरों में इंडस्ट्रियल PNG कोटे में की 20 फीसदी की कटौती

Published: Sat, 14 Mar 2026 06:00 AM (IST)Updated: Sat, 14 Mar 2026 06:53 AM (IST)

ग्रीन गैस लिमिटेड ने व्यावसायिक पीएनजी उपभोक्ताओं के लिए 20% कटौती की घोषणा की है। यह निर्णय संभावित युद्ध की ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, लखनऊ। एलपीजी संकट के बीच पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) का व्यावसायिक उपयोग करने वाले उपभोक्ताओं के कोटे में 20 प्रतिशत की कटौती कर दी गई है। यह कटौती इसलिए की गई है ताकि भविष्य में अगर युद्ध लंबा खिंचे तो घरेलू उपभोक्ताओं को दिक्कत न हो।

लखनऊ और आगरा सहित पांच शहरों में पीएनजी की आपूर्ति करने वाली ग्रीन गैस लिमिटेड ने कटौती करने का फैसला किया है। लखनऊ के अलावा आगरा, सुलतानपुर, अयोध्या और उन्नाव में यह कटौती की जाएगी।

कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (सीएनजी) और पीएनजी की कुल खपत का 70 प्रतिशत विदेश से आयात किया जाता है। सबसे अधिक गैस कुवैत से ही आती है, जहां इन दिनों अमेरिका और इजरायल से ईरान की लड़ाई जारी है। ग्रीन गैस लिमिटेड के डीजीएम प्रवीण सिंह का कहना है कि हमारे पास पर्याप्त स्टाक है, इसलिए पीएनजी का संकट नहीं है।

यह इसलिए किया जा रहा है, ताकि भविष्य में अगर किसी तरह की समस्या आती है तो घरेलू पीएनजी उपभोक्ताओं को पूरी गैस दी जा सके। इंडस्ट्री में भी केवल 20 प्रतिशत की ही कटौती की जा रही है। लखनऊ में पीएनजी के करीब 80 हजार उपभोक्ता हैं, जिनमें 64 कनेक्शन इंडस्ट्री को दिए गए हैं।

लखनऊ के अलावा आगरा में भी बड़ी संख्या में पीएनजी से फैक्ट्रियां और कारखाने चलाए जा रहे हैं। इसके अलावा अस्पतालों और होटलों में भी कनेक्शन हैं। लखनऊ में ही अमूल और अशोक लीलैंड जैसी बड़ी कंपनियां पीएनजी का उपयोग कर रही हैं।

दरअसल, प्राकृतिक गैस और कच्चे तेल को लेकर संकट इसलिए खड़ा है, क्योंकि जिस स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से टैंकर गुजरते हैं, वहां लड़ाई के कारण आवाजाही प्रतिबंधित है। लखनऊ में पीएनजी का नेटवर्क पुराने शहर को छोड़कर सभी जगहों पर किया जा चुका है।

यह भी पढ़ें- यूपी में 7 IPS अधिकारियों के तबादले, अंकिता शर्मा बनीं बदायूं की नई SSP, देखें पूरी लिस्ट