विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी में 7 IPS अधिकारियों के तबादले, अंकिता शर्मा बनीं बदायूं की नई SSP, देखें पूरी लिस्ट

Published: Sat, 14 Mar 2026 12:16 AM (IST)Updated: Sat, 14 Mar 2026 02:03 AM (IST)

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश शासन ने चार पुलिस अधीक्षकों सहित सात आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है। बदायूं, फतेहपुर, कासगंज, भदोही और गोरखपुर के पुलिस अधीक्षकों में बदलाव हुआ है।

News Article Hero Image

HighLights

  1. यूपी शासन ने सात आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया।

  2. बदायूं, फतेहपुर, कासगंज के एसपी बदले गए।

  3. अंकिता शर्मा बदायूं की नई एसएसपी बनीं।

राज्य ब्यूरो, जागरण, लखनऊ। शासन ने शुक्रवार को चार पुलिस अधिक्षकों सहित सात आईपीएस अधिकारियों के तबादले किया है। इनमें बदायूं के वरिष्ठ पुुलिस अधीक्षक डॉ. ब्रजेश कुमार सिंह को पुलिस अधीक्षक लॉजिस्टिक लखनऊ, फतेहपुर के पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह को पुलिस मुख्यालय से संबद्ध, कासगंज की पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा को बदायूं का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बनाया है।

वहीं भदोही के पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक को फतेहपुर का पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक लॉजिस्टिक ओम प्रकाश सिंह-प्रथम को कासगंज का पुलिस अधीक्षक, गोरखपुर के अपर पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी को भदोही व गाजियाबाद के अपर पुलिस आयुक्त पाटिल निमिष दशरथ को गोरखपुर का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।