लखनऊ में युवाओं को पासपोर्ट बनवाने का सुनहरा अवसर, अवकाश के दिन भी खुलेगा कार्यालय
लखनऊ में क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय ने युवाओं के लिए "पासपोर्ट प्रथम, भावी अवसर" अभियान के तहत 10 अक्टूबर को अवकाश के दिन भी पासपोर्ट बनवाने का विशेष अवसर दिया है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।
HighLights
10 अक्टूबर को अवकाश के दिन भी खुलेगा पासपोर्ट कार्यालय।
युवाओं के लिए "पासपोर्ट प्रथम, भावी अवसर" अभियान शुरू।
मंगलवार से वेबसाइट पर अपॉइंटमेंट उपलब्ध होंगे सभी केंद्रों के लिए।
जागरण संवाददाता, लखनऊ। अवकाश होने के बाद भी इस शनिवार को पासपोर्ट बनाने, रिइश्यू करने और पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट जैसे काम के लिए अपाइंटमेंट प्रदान किया जाएगा। क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय ने विशेषकर युवाओं के लिए “पासपोर्ट प्रथम, भावी अवसर” अभियान की शुरुआत की है।
शनिवार को चारों पासपोर्ट सेवा केंद्रों और पोस्ट आफिस पासपोर्ट सेवा केंद्रों (पीओपीएसके) के अपाइंटमेंट मंगलवार को पासपोर्ट विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध हो जाएंगे।
क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी ज्ञानवीर सिंह ने बताया कि इस पहल से युवाओं को अपना प्रथम पासपोर्ट बनाने और उच्च शिक्षा, शोध, प्रशिक्षण, शैक्षणिक आदान-प्रदान व अन्य अंतरराष्ट्रीय अवसरों के लिए तैयार रहने में आसानी होगी। मंगलवार से प्रदेश के सभी प्रतिष्ठित शैक्षणिक एवं प्रशिक्षण संस्थानों के विद्यार्थी, प्रशिक्षु, शोधार्थी एवं शिक्षक अपने पासपोर्ट आवेदन के लिए passportindia.gov.in वेबसाइट के माध्यम से अपने निकटतम पासपोर्ट सेवा केंद्र के लिए अपाइंटमेंट ले सकते हैं।
करीब 6500 अपाइंटमेंट लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर एवं वाराणसी पासपोर्ट सेवा केंद्र और पीओपीएसके के लिए जारी होंगे। क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय के अधीन आने वाले 49 जिलों के 70 शिक्षण संस्थानों को शनिवार के अपाइंटमेंट के लिए संपर्क किया गया है।
यह भी पढ़ें- विद्यार्थियों को शनिवार को अवकाश में भी मिलेगा पासपोर्ट बनावाने का अप्वाइंटमेंट, युवाओं को खास मौका
यह भी पढ़ें- 118 पासपोर्ट, फर्जी इंटरव्यू लेटर और सर्टिफिकेट बरामद; पटना में विदेश भेजने वाले गिरोह का पर्दाफाश
डालीगंज चौराहे के पास ग्रीन कारिडोर सड़क पर पानी का रिसाव
लखनऊ: डालीगंज चौराहे के पास पानी का रिसाव होने से ग्रीन कारिडोर को नुकसान हो सकता है। इंटरनेट मीडिया पर वीडियो वायरल होने पर एलडीए सड़क की सुरक्षा के लिए क्षतिग्रस्त हिस्से में स्टोन पिचिंग का कार्य करा रहा है।
डालीगंज चौराहे के पास बैरल नंबर-14 के निकट ग्रीन कारिडोर की एप्रोच रोड है। बैरल नंबर-14 की आउटलेट पाइप इस एप्रोच रोड के समीप मिलती है, जहां पानी का डिस्चार्ज होता है। इस आउटलेट पाइप को बढ़ाकर नदी के निकट तक ले जाने का कार्य प्रस्तावित है। इस कार्य के लिए प्राधिकरण दो जुलाई 2026 को ही नगर निगम को 76 लाख रुपये दे चुका है।
एलडीए की अभियंत्रण टीम ने सोमवार को स्थल निरीक्षण किया। इसमें पाया कि पानी के रिसाव से ग्रीन कारिडोर के स्ट्रक्चर को अभी कोई नुकसान नहीं हुआ है। वीडियो में जो मिट्टी की कटान दिख रही है, वह ग्रीन कारिडोर के स्लोप से हटकर अतिरिक्त क्षेत्र की है। इस संबंध में नगर निगम को सूचना भेजी गई है।
