विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

विद्यार्थियों को शनिवार को अवकाश में भी मिलेगा पासपोर्ट बनावाने का अप्वाइंटमेंट, युवाओं को खास मौका

Published: Mon, 05 Oct 2026 06:58 PM (IST)

Regional Passport Office Lucknow: शनिवार को चारों पासपोर्ट सेवा केंद्रों और पोस्ट आफिस पासपोर्ट सेवा केंद्रों (पीओपीएसके) के अपाइंटमेंट मंगलवार को पासपोर्ट विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध हो जाएंगे।

लखनऊ : क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय

लखनऊ : क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय 

HighLights

  1. लखनऊ क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय ने 70 शिक्षण संस्थानों को भेजी सूचना

  2. युवाओं के लिए “ पासपोर्ट प्रथम , भावी अवसर ” अभियान की शुरुआत

  3. मंगलवार से पासपोर्ट आवेदन के लिए वेबसाइट के माध्यम से लें अपाइंटमेंट

जागरण संवाददाता, लखनऊ : कार्यालय में अवकाश होने के बाद भी इस शनिवार को पासपोर्ट बनाने, रिइश्यू करने और पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट जैसे काम के लिए अपाइंटमेंट प्रदान किया जाएगा।

क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय ने विशेषकर युवाओं के लिए “ पासपोर्ट प्रथम , भावी अवसर ” अभियान की शुरुआत की है। शनिवार को चारों पासपोर्ट सेवा केंद्रों और पोस्ट आफिस पासपोर्ट सेवा केंद्रों (पीओपीएसके) के अपाइंटमेंट मंगलवार को पासपोर्ट विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध हो जाएंगे।

क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी ज्ञानवीर सिंह ने बताया कि इस पहल से युवाओं को अपना प्रथम पासपोर्ट बनाने और उच्च शिक्षा, शोध, प्रशिक्षण, शैक्षणिक आदान-प्रदान व अन्य अंतरराष्ट्रीय अवसरों के लिए तैयार रहने में आसानी होगी।

मंगलवार से प्रदेश के सभी प्रतिष्ठित शैक्षणिक एवं प्रशिक्षण संस्थानों के विद्यार्थी, प्रशिक्षु, शोधार्थी एवं शिक्षक अपने पासपोर्ट आवेदन के लिए passportindia.gov.in वेबसाइट के माध्यम से अपने निकटतम पासपोर्ट सेवा केंद्र के लिए अपाइंटमेंट ले सकते हैं।

करीब 6500 अपाइंटमेंट लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर एवं वाराणसी पासपोर्ट सेवा केंद्र और पीओपीएसके के लिए जारी होंगे। क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय के अधीन आने वाले 49 जिलों के 70 शिक्षण संस्थानों को शनिवार के अपाइंटमेंट के लिए संपर्क किया गया है।