विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लखनऊ में पीपा पुल का दौर होगा खत्म: अब 54 करोड़ से गोमती नदी पर बनेगा दो लेन सेतु, 2027 में फर्राटा भरेंगे वाहन

Published: Thu, 19 Nov 2026 09:20 PM (GMT+05:30)

पुराने लखनऊ में गोमती नदी पर 54 करोड़ की लागत से दो लेन का नया सेतु बन रहा है, जो पीपे वाले पुल की जगह लेगा। यह सेतु फरवरी 2027 तक तैयार होकर मार्च में खुलेगा।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल Gemini की मदद से बनाया गया है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल Gemini की मदद से बनाया गया है।


HighLights

  1. गोमती नदी पर 54 करोड़ की लागत से नया सेतु।

  2. पीपे वाले पुल की जगह लेगा, दो लेन का निर्माण।

  3. फरवरी 2027 तक तैयार, मार्च में लोगों के लिए खुलेगा।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। पुराने लखनऊ में पीपे वाले पुल को हटाकर नया सेतु बनाया जा रहा है, सेतु लगभग बनकर तैयार है। अब इधर से उधर जाने के लिए लोगों को छह से आठ किलोमीटर घूमकर नहीं जाना पड़ेगा। उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम मेहंदी घाट के निकट, गोमती नदी पर दो लेन सेतु का निर्माण करवा रहा है। जो अस्सी प्रतिशत तैयार है।

जून 2027 तक काम खत्म करने की तिथि निर्धारित की गई है लेकिन काम फरवरी 2027 तक पूरा करने का दावा किया जा रहा है और मार्च 2027 में इसे आम जन के लिए खोल दिया जाएगा। अभी तक यहां बरसात के दौरान जलस्तर बढ़ जाता था और फिर पीपे वाले पुल को भी हटा दिया जाता था। इससे स्थानीय लोगों को परेशानी होती थी। अब नए सेतु बनने से दो लाख से अधिक आबादी को राहत मिलेगी।

सेतु निगम अधिकारियों के मुताबिक 54 करोड़ की लागत से छह सौ मीटर यह सेतु गोमती नदी पर बनाया जा रहा है। साल के चार माह जलस्तर बढ़ने के कारण लोगों को पक्के वाले पुल से होकर आना जाना पड़ता था। इससे स्थानीय लाेगों को काफी चलना पड़ रहा था।

यह भी पढ़ें- यूपी चुनाव से पहले 834 करोड़ से चमकेंगी प्रदेश की 3247 सड़कें, 179 विधानसभाओं के प्रस्तावों को मंजूरी

सेतु शुरू होने के बाद चौक, ठाकुरगंज आदि क्षेत्र से पुरनिया एवं आइआइएम रोड आदि क्षेत्र में आने-जाने के लिए सुगम एवं सुलभ यातायात उपलब्ध हो जाएगा। अभी तक पीपे वाले पुल से भारी वाहन नहीं निकल पाते थे, अब दो लेन का सेतु बन जाने से हल्के व भारी वाहन भी आ जा सकेंगे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।