महंगे प्याज से आम जनता को राहत, NCCF 35 रुपये किग्रा बेचेगा प्याज, लखनऊ के 20 स्थानों पर लगेंगे स्टॉल
राष्ट्रीय सहकारी संघ लिमिटेड (एनसीसीएफ) लखनऊ में 35 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से प्याज बेचकर आम जनता को महंगे ...और पढ़ें

यह तस्वीर एआई के द्वारा बनाई गई है।
HighLights
एनसीसीएफ लखनऊ में 35 रुपये/किग्रा प्याज बेच रहा है।
दो दिनों में 195 क्विंटल प्याज की बिक्री हुई।
अब शहर में 20 स्थानों पर स्टॉल लगेंगे।
संवाद सूत्र, काकोरी। बाजार में प्याज की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए राष्ट्रीय सहकारी संघ लिमिटेड (एनसीसीएफ) की टीम शहर के अलग-अलग पंद्रह हिस्सों में 35 रुपये प्रति किलोग्राम में प्याज बेच रही है। सब्जी की दुकानों में प्याज 60 से लेकर 70 रुपये प्रति किलोग्राम में बिक रहा है। वहीं दो दिन में संघ द्वारा सस्ता प्याज बेचने से सब्जी की दुकानों में प्याज की डिमांड पंद्रह से बीस प्रतिशत कम हो गई है।
अगर यही क्रम संघ द्वारा महीने भर जारी रखा गया तो जमाखोरों को प्याज सस्ते दाम में बेचना पड़ेगा या फिर खराब होने पर फेंकना पड़ेगा। संघ द्वारा अपनी वैन से दो दिन में 195 क्विंटल प्याज बेचने का काम किया गया। इससे आम लोगों को राहत मिली है। प्याज की बढ़ती डिमांड को देखते हुए एनसीसीएफ 20 स्थानों पर स्टाल लगवाएगा।
प्याज के बढ़े रेट से राहत दिलाने के लिए केंद्र सरकार के उपभोक्ता मामले विभाग के अंतर्गत कार्यरत राष्ट्रीय सहकारी संघ लिमिटेड ने दुबग्गा मंडी से शहर के 15 स्थानों पर प्याज से लदी वैन भेजी थी। इन वैन के जरिए मंगलवार व बुधवार को 15 स्थानों पर पहुंचकर प्याज बेचा गया।
एनसीसीएफ के वरिष्ठ लिपिक एस पी सिंह ने बताया कि पहले दिन 90 क्विंटल प्याज और नौ सितंबर यानी बुधवार को 120 क्विंटल प्याज भेजा गया था। दो दिन में करीब 195 क्विंटल प्याज की बिक्री हुई। मंडी आढ़ती अजय सिंह ने बताया कि एनसीसीएफ ने दो दिन में 15 वैन से गुणवत्तापूर्ण प्याज आम लोगों को उपलब्ध कराया। गुरुवार को 20 स्थानों पर प्याज की वैन लोगों को सस्ते दाम पर प्याज उपलब्ध कराएगी।
इन स्थानों पर आज मिलेगा प्याज
1-कपूरथला में नगर निगम कार्यालय
2-महानगर में निशांतगंज चौराहा
3-विकास नगर में पोस्ट आफिस
4-अलीगंज में निकट केंद्रीय भवन
5-कुर्सी रोड पर पहाड़पुर चौराहा
6-टेढ़ी पुलिया पर निकट सब्जी मंडी
7-पालिटेक्निक चौराहा
8-इंदिरा नगर में एचएएल गेट
9-फैजुल्लागंज में निकट लखनऊ लान
10-महानगर विज्ञानपुरी एनसीसीएफ आफिस
11 -दुबग्गा में जेहटा रोड चौराहे
12 -आइआइएम रोड पर आइआइएम चौराहा
13 -बुधेश्वर चौराहा
14 -अवध चौराहा पर सिंगार नगर मेट्रो स्टेशन
15 -आशियाना निकट बंगला बाजार चौराहा
16 -चारबाग निकट रेलवे स्टेशन
17 -राजाजीपुरम ई ब्लाक
18 -जवाहर भवन गेट नंबर दो
19 -गोमती नगर में निकट पत्रकार पुरम चौराहा
20- जानकीपुरम में डीपीएस स्कूल के पास
