विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी के पंचायती राज विभाग में फेरबदल: 6 जिलों को मिले नए प्रभारी DPRO, कई ADPRO का हुआ ट्रांसफर

Published: Wed, 09 Sep 2026 10:35 PM (IST)

पंचायती राज विभाग ने छह जिलों में नए प्रभारी जिला पंचायती राज अधिकारियों (डीपीआरओ) सहित कुल 10 अधिकारियों को नई तैनाती दी है। इस फेरबदल में कई एडीपीआरओ का भी स्थानांतरण किया गया है।

News Article Hero Image

HighLights

  1. छह जिलों में नए प्रभारी डीपीआरओ नियुक्त किए गए।

  2. कुल 10 पंचायती राज अधिकारियों का स्थानांतरण और तैनाती।

  3. अमरोहा, सहारनपुर, कानपुर के एडीपीआरओ को नई जिम्मेदारी।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। पंचायती राज विभाग ने छह जिलों में प्रभारी जिला पंचायती राज अधिकारियों (डीपीआरओ) सहित 10 अधिकारियों को नई तैनाती दी है।

अमरोहा के एडीपीआरओ विमल कुमार को हाथरस, सहारनपुर के एडीपीआरओ अमित कुमार त्यागी को मैनपुरी, कानपुर के एडीपीआरओ अभिलाष बाबू को एटा, प्रयागराज के एडीपीआरओ हेमचंद्र यादव को बांदा, गाजीपुर के एडीपीआरओ अभय राज को गाजीपुर और हमीरपुर के एडीपीआरओ सुरेश कुमार धुरिया को औरैया का प्रभारी डीपीआरओ बनाया गया है।

मीरजापुर के एडीपीआरओ प्रेमदास को प्रयागराज का एडीपीआरओ नियुक्त किया गया है। हाथरस के एडीपीआरओ राकेश बाबू को आगरा का एडीपीआरओ बनाया गया है।

यह भी पढ़ें- 100-200 नहीं; 4500 साल पुरानी हैं मांडी में मिलीं 3000 स्वर्ण मुद्राएं, गंगा घाटी सभ्यता के मिले ऐतिहासिक प्रमाण

गाजीपुर के एडीपीआरओ रमेश चंद्र उपाध्याय को उप्र राज्य ग्रामीण निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग से संबद्ध किया गया है। सहायक जिला पंचायत राज अधिकारी गाजीपुर जितेन्द्र कुमार गौड़ को कन्नौज स्थानांतरित किया गया है।

यह भी पढ़ें- UP की 10 पंचायतों को मिलेगा 50 लाख का इनाम, स्वच्छता-पर्यावरण सहित इन श्रेणियों में होगा सिलेक्शन; 15 से आवेदन शुरू




देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।