4100 एकड़ पर डेवलप नैमिष और वरुण विहार के प्लॉटों की आज खुलेगी लॉटरी, भूखंडों के लिए ऐसे होगा चयन
लखनऊ विकास प्राधिकरण की नैमिष नगर और वरुण विहार आवासीय योजनाओं के भूखंडों की लॉटरी आज से इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।
HighLights
एलडीए की नैमिष-वरुण विहार योजनाओं की लॉटरी आज से।
इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आवेदकों द्वारा निकाली जाएंगी पर्चियां।
लॉटरी प्रक्रिया का यू-ट्यूब पर सीधा प्रसारण होगा।
जागरण संवाददाता, लखनऊ। एलडीए की नैमिष नगर व वरुण विहार आवासीय योजनाओं के भूखंडों की पहली लाटरी बुधवार से शुरू हो रही है। लाटरी का आयोजन इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में किया गया है जहां आवेदकों ही लाटरी ड्रॉ की पर्चियां निकालेंगे। लाटरी की पूरी प्रक्रिया का यू-ट्यूब चैनल पर लाइव प्रसारण भी किया जाएगा।
उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि सीतापुर रोड पर 4100 एकड़ क्षेत्रफल में विकसित हो रही नैमिष नगर योजना के प्रथम चरण में ब्रह्म खंड, भूमि खंड फेज-एक व भूमि खंड फेज-दो में 72 से लेकर 450 वर्ग मीटर क्षेत्रफल के भूखंड हैं।
चार नवंबर को 72 व 112.5 वर्ग मीटर, पांच नवंबर को 162 व 200 वर्ग मीटर और छह नवंबर को 288 व 450 वर्ग मीटर भूखंड के समस्त श्रेणी के आवेदकों के मध्य लकी ड्रा निकाला जाएगा। लाटरी का आयोजन इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के मार्स हाल में सुबह 10 बजे शुरू होगा।
इसी तरह आगरा एक्सप्रेस-वे के निकट 6580 एकड़ क्षेत्रफल में विकसित हो रही वरुण विहार योजना के प्रथम चरण काशी खंड, कैलाश खंड फेज-एक व कैलाश खंड फेज-दो में 112.5 से 450 वर्ग मीटर क्षेत्रफल के भूखंड हैं।
चार नवंबर को भी निकलेगी लॉटरी
चार नवंबर को 112.5 वर्ग मीटर, पांच नवंबर को 200 वर्ग मीटर व छह नवंबर को 162, 288, 300 और 450 वर्ग मीटर भूखंड के समस्त श्रेणी के आवेदकों के मध्य लकी ड्रा निकाला जाएगा। लाटरी का आयोजन इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के जुपिटर हाल में सुबह 10 बजे होगा।
यह भी पढ़ें- स्पेशल TET में अभ्यर्थी की जगह परीक्षा देने पहुंचा टीचर गिरफ्तार, 70000 में तय हुआ था पास कराने का सौदा
नैमिष नगर व वरुण विहार योजना में प्रथम चरण के भूखंडाें के लिए 24 सितंबर से 27 अक्टूबर के मध्य आनलाइन पंजीकरण खोला गया था।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।