Move to Jagran APP

Lucknow: दीपावली के दिन सुबह छह से शाम सात बजे तक ही चलेगी मेट्रो, यहां देखें पूरा टाइम टेबल

Lucknow Metro सामान्य दिनों में मेट्रो का संचालन सुबह छह बजे से रात दस बजे तक होता है। लेकिन दीपावली के दिन इसमें थोड़ा संसाधन किया गया है। इस दिन मेट्रो का संचालन सुबह छह से शाम सात बजे तक ही होगा।

By Anshu DixitEdited By: Vikas MishraPublished: Sun, 23 Oct 2022 12:45 PM (IST)Updated: Sun, 23 Oct 2022 12:45 PM (IST)
Lucknow Metro: यूपीएमआरसी के अफसरों ने दीपावली को लेकर मेट्रो स्टेशन पर काउंटर धनतेरस के दिन भी अतिरिक्त खोले हैं

लखनऊ, जागरण संवाददाता। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीएमआरसी) के अफसरों ने दीपावली को लेकर मेट्रो स्टेशन पर काउंटर धनतेरस के दिन भी अतिरिक्त खोले हैं। इनमें चारबाग स्टेशन, हजरतगंज, एयरपोर्ट, मुंशी पुलिया स्टेशन प्रमुख रूप से रहे। क्योंकि शनिवार की तरह रविवार को भी एयरपोर्ट व रेलवे स्टेशन से आने वाले यात्रियों की संख्या हजारों में रही। 

यूपीएमआरसी के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार ने बताया कि यात्रियों को कोई परेशानी न हो उसके लिए दीपावली वाले दिन तक मेट्रो का संचालन होगा। 24 अक्टूबर को अपने निर्धारित समय से तीन घंटे पहले यानी शाम सात बजे तक मेट्रो का संचालन किया जाएगा। सामान्य दिनों में मेट्रो का संचालन सुबह छह बजे से रात दस बजे तक होता है। मेट्रो ने दीपावली पर्व पर हजरतगंज मेट्रो स्टेशन पर मेले का आयोजन भी कर रहा है।

यहां खाद्य पदार्थ के अलावा घरों में बने उत्पाद के स्टाल भी लगाए गए हैं। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पुष्पा बेलानी ने बताया कि स्टालों का संचालन आगामी होली पर्व में हो, उसके लिए कार्य भूमिका बनाकर काम किया जाएगा और उसकाे वृहद स्तर पर करने का विचार किया जा रहा है। स्टेशनों पर स्टार्ट अप को प्राेत्साहित करने के लिए सभी स्टेशनों पर खाद्य पदार्थ के स्टाल लगाए जाएंगे। मेट्रो प्रशासन ने बताया कि मंगलवार यानी 25 अक्टूबर की सुबह से मेट्रो का संचालन पूर्व की भांति मेट्रो सुबह छह बजे से रात दस बजे तक होगा। इसके अलावा सभी काउंटर सामान्य दिनों की तरह खुलेंगे। 

मेट्रो रूट पर तार बंधी पतंग को उड़ाने से बचेः यूपीएमआरसी ने मेट्रो रूट पर तार बंधी पतंग उड़ाने से बचने की अपील एमडी सतीश कुमार ने की है। उन्होंने बताया कि तार बंधी पतंग व चाइनीज मांझा का प्रयोग न करे। इससे मेट्रो का संचालन बाधित हो सकता है। बता दें कि आलमबाग से हुसैनगंज मेट्रो स्टेशनों के बीच मेट्रो का संचालन प्रभावित होता है। ऐसे में चाइनीज मांझा और तार बंधी पतंग मेट्रो की ओवर हेड लाइन में फंसते ही लाइन ट्रिप हो जाती है, इससे मेट्रो जगह-जगह स्टेशनों पर खड़ी हो जाती है।


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.