लखनऊ में निशातगंज पुल के नीचे दुकान में लगी आग, लोगों में मची अफरा-तफरी
लखनऊ में निशातगंज पुल के नीचे एक चाय की दुकान में गैस सिलेंडर से भीषण आग लग गई। आग से दुकान का सारा सामान जल गया और यातायात प्रभावित हुआ, हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
-1795502262351_m.webp)
HighLights
निशातगंज पुल के नीचे चाय की दुकान में लगी आग।
गैस सिलेंडर से लगी आग, दुकान पूरी तरह जली।
यातायात प्रभावित हुआ, किसी के हताहत होने की खबर नहीं।
जागरण संवाददाता, लखनऊ। निशातगंज पुल के नीचे मंगलवार सुबह एक चाय की दुकान में भीषण आग लग गई। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, आग गैस सिलेंडर से लगी, जिसके बाद कुछ ही देर में लपटों ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। आग की ऊंची लपटें उठती देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
दुकानदार और आसपास मौजूद लोग जान बचाकर मौके से दूर भागे।पुल से गुजर रहे वाहन चालकों ने भी एहतियातन अपने वाहन रोक दिए। इससे कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित हुआ और जाम की स्थिति बन गई। आग लगने से दुकान में रखा सामान जल गया । आग से किसी के हताहत होने की सूचना अभी नहीं है। अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई है।