विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लखनऊ में युवक ने विधानसभा के सामने आत्मदाह का किया प्रयास, जमीन पर कब्जे से था परेशान

Published: Thu, 12 Nov 2026 04:31 PM (GMT+05:30)

लखनऊ विधानसभा के सामने एक व्यक्ति ने जमीन विवाद को लेकर आत्मदाह का प्रयास किया। बहराइच निवासी चंदन ने सौतेली ...और पढ़ें

HighLights

  1. लखनऊ विधानसभा के सामने युवक ने आत्मदाह का प्रयास किया।

  2. सौतेली मां पर जमीन कब्जाने का आरोप, सुनवाई न होने से परेशान।

  3. पुलिस ने युवक को पकड़ा, परिवार के साथ पहुंचा था विधानसभा।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। विधानसभा के गेट नंबर तीन के सामने गुरुवार दोपहर एक व्यक्ति ने खुद पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। हजरतगंज पुलिस उसे पकड़कर ले गई।

बहराइच के कैसरगंज निवासी चंदन पत्नी और दो बच्चों के साथ विधानसभा के बाहर पहुंचा। चंदन का आरोप है कि उसकी सौतेली मां ने जमीन पर कब्जा कर रखा है। इसको लेकर वह पिछले आठ महीने से अधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर लगा रहा है, लेकिन कहीं सुनवाई नहीं हुई।

अधिकारी दूसरे पक्ष से पैसा ले रहे हैं। उसने कई स्तर पर शिकायत की, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। लगातार गुहार लगाने के बाद भी कार्रवाई न होने से परेशान होकर वह परिवार के साथ विधानसभा पहुंचा और खुद पर पेट्रोल डाल लिया।

यह भी पढ़ें- आजमगढ़ में 15 अन्नपूर्णा भवनों के निर्माण की मिली थी स्वीकृति, चार का ही निर्माण पूरा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।