विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फर्जी खनन पट्टा दिखाकर 76 लाख रुपये हड़पे, शिकायत करने पर गोली चलाने का आरोप; 9 पर FIR दर्ज

Published: Tue, 06 Oct 2026 08:47 PM (IST)

लखनऊ में फर्जी खनन पट्टा दिखाकर 76 लाख रुपये हड़पने के बाद शिकायतकर्ता सत्यपाल सिंह पर जानलेवा हमला किया गया। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. फर्जी खनन पट्टा दिखाकर 76 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप।

  2. शिकायतकर्ता सत्यपाल सिंह पर जानलेवा हमला, गोली चलाने का प्रयास।

  3. चिनहट पुलिस ने चंदन दीक्षित समेत नौ लोगों पर FIR दर्ज।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। फर्जी खनन पट्टा दिखाकर 76 लाख रुपये हड़पने के आरोप में शिकायत करने पर पीड़ित पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। चिनहट में पीड़ित सत्यपाल सिंह का आरोप है कि आरोपितों ने पहले हाकी और धारदार हथियार से हमला किया और फिर लाइसेंसी पिस्टल से गोली चला दी। सत्यपाल के झुक जाने से गोली उसे नहीं लगी। चिनहट पुलिस ने चित्रकूट निवासी चंदन दीक्षित समेत नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

गोमतीनगर विस्तार स्थित सरस्वती अपार्टमेंट निवासी सत्यपाल के मुताबिक, चंदन दीक्षित 15-20 लोगों के गिरोह के साथ काम करता है। आरोपितों ने जिलाधिकारी फतेहपुर के नाम से जारी खनिज पत्रांक कूटरचित दस्तावेज और खनन पट्टा दिखाकर उनसे 76 लाख रुपये लिए थे।

गोली चलाने का आरोप

बाद में दस्तावेज फर्जी होने की जानकारी होने पर उन्होंने लखनऊ और फतेहपुर में शिकायत की। सत्यपाल के मुताबिक, 18 अगस्त को वह चिनहट थाने से करीब एक किलोमीटर दूर देवा रोड स्थित हनुमान मंदिर के पास थे। तभी चंदन दीक्षित अपने साथियों के साथ बिना नंबर की सफेद एसयूवी से पहुंचा।

आरोपितों ने उन्हें घेर लिया और हाकी व धारदार हथियार से हमला कर दिया। साथी राजेश कुमार मिश्रा ने बीच-बचाव किया। हमले में सत्यपाल को कई चोटें आईं। इसी दौरान चंदन ने कमर से पिस्टल निकालकर गोली चला दी।

यह भी पढ़ें- ICSSR फेलोशिप में लखनऊ यूनिवर्सिटी के 12 रिसर्चर हुए सिलेक्ट, कुलपति ने दी बधाई

सत्यपाल के झुक जाने से वह बाल-बाल बच गए। इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा के मुताबिक, तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। खनन पट्टे से जुड़े दस्तावेज, रुपये के लेनदेन और हमले के आरोपों की जांच की जा रही है।