लखनऊ: नाबालिग छात्रा को ब्लैकमेल कर मतांतरण और शादी का दबाव बनाने वाला आरोपित गिरफ्तार
गुडंबा पुलिस ने नाबालिग छात्रा को फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल कर मतांतरण और शादी का दबाव बनाने वाले मोहम्मद सईद उर्फ चिड्डा को गिरफ्तार किया है।

HighLights
नाबालिग छात्रा को फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल किया गया।
आरोपी मोहम्मद सईद उर्फ चिड्डा मतांतरण का दबाव बना रहा था।
गुडंबा पुलिस ने पांच माह से फरार आरोपी को पकड़ा।
जागरण संवाददाता, लखनऊ। गुडंबा पुलिस ने नाबालिग छात्रा को फोटो और वीडियो के जरिये ब्लैकमेल कर मतांतरण व शादी का दबाव बनाने के आरोपित को गिरफ्तार किया है। आरोपित मोहम्मद सईद उर्फ चिड्डा राजौली का रहने वाला है। करीब पांच माह से फरार चल रहा था।
पुलिस ने बताया कि उसे शुक्रवार दोपहर राजौली पुलिया के पास से पकड़ा गया। पूछताछ में उसने मुंह नहीं खोला। बस इतना ही कहा कि वह अपना पक्ष अधिवक्ता के माध्यम से अदालत में रखेगा।
पुलिस के मुताबिक, पीड़िता की मां ने 25 जून को गुडंबा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप था कि स्कूल आते-जाते समय बेटी को परेशान किया जाता है। अभद्र टिप्पणियां की जाती हैं और विरोध करने पर धमकाया जाता है।
यह भी पढ़ें- 1.44 लाख का सोना और 1.92 लाख की चांदी... फिर भी लखनऊ में हुई रिकॉर्ड खरीदारी, धनतेरस के दिन 2800 करोड़ का हुआ कारोबार
विवेचना के दौरान पीड़िता के बयानों में फोटो और वीडियो के जरिये ब्लैकमेल करने और मतांतरण करके शादी के लिए दबाव बनाने की बात सामने आई। पुलिस ने मामले में मतांतरण की धारा बढ़ाई। इस मामले में एक किशोर को पहले ही न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है।