विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लखनऊ जागरण संवादी के मंच पर सलमान खान बोले, बड़ी ही स्पेशल फिल्म है, मातृभूमि जिसका नाम है

Published: Fri, 27 Nov 2026 06:12 PM (GMT+05:30)

Salman Khan in Lucknow Jagran Samvadi 2026: सलमान खान और अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह ने संवादी में अपने विचार व्यक्त करने के साथ छात्र-छात्राओं से संवाद किया। छात्र-छात्राओं से संवाद के दौरान फिल्म मातृभूमि से जुड़े अपने अनुभव साझा किया।

लखनऊ विश्वविद्यालय के मालवीय सभागार में सलमान खान और अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह

लखनऊ विश्वविद्यालय के मालवीय सभागार में सलमान खान और अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह 

HighLights

  1. लखनऊ विश्वविद्यालय के मालवीय सभागार में लखनऊ जागरण संवादी

  2. संवादी के मंच पर सलमान खान और अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह, चरम पर लोगों का उत्साह

  3. सलमान खान और अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह के आने से पहले ऑडिटोरियम फुल

डिजिटल डेस्क, लखनऊ।हिंदी सिनेमा के सुपर स्टार सलमान खान शुक्रवार को लखनऊ विश्वविद्यालय के मालवीय सभागार में लखनऊ जागरण संवादी के मंच पर पहुंचे। उनके साथ अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह भी थीं। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह अपनी आने वाली फिल्म ‘मातृभूमि’ के प्रमोशन के दैनिक जागरण के संवादी में पहुंचे। दोनों ने संवादी में अपने विचार व्यक्त करने के साथ छात्र-छात्राओं से संवाद किया। 

छात्र-छात्राओं से संवाद के दौरान फिल्म मातृभूमि से जुड़े अपने अनुभव साझा किया। अपूर्व लाखिया के निर्देशन में बनी फिल्म ‘मातृभूमि’ में सलमान खान और चित्रांगदा सिंह मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म चार दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

‘मातृभूमि’ एकदम ही डिफरेंट टाइप की फिल्म 

सलमान खान ने अपनी आने वाली फिल्म के बार में कहा कि फिल्म बड़ी ही बड़ी ही स्पेशल फिल्म है, मातृभूमि जिसका नाम है। एकदम ही डिफरेंट टाइप की फिल्म है, जो कि मैंने आज तक की है। लखनऊ के बारे में पूछने पर सलमान खान ने कहा कि बहुत ही खूबसूरत शहर है। छात्र-छात्राओं से कहा कि पैलेस में आप लोग पढ़ रहे हो, इससे बेहतर और क्या होगा।

सलमान खान शुक्रवार को एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह के साथ लखनऊ पहुंचे। एयरपोर्ट के बाहर ब्लैक टी-शर्ट में नजर आए सलमान खान जागरण संवादी के मंच पर सूट में पहुंचे और लखनऊ के चिरपरिचित अंदाज में सैल्यूट और नमस्कार से लोगों का अभिवादन किया।

सलमान खान को अपने बेहद नजदीक पाकर लोगों का उत्साह चरम पर था। यूनिवर्सिटी का ऑडिटोरियम उनके आगमन से पहले ही हाउसफुल था और बाहर भी जबरदस्त भीड़ थी। पुलिस को लोगों का प्रवेश रोकना पड़ा। उनके लखनऊ दौरे को लेकर युवाओं और प्रशंसकों में उत्साह था। सलमान खान के लखनऊ पहुंचने की जानकारी मिलते ही एयरपोर्ट पर फैंस की भीड़ जुट गई।

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह अपनी आने वाली फिल्म ‘मातृभूमि’ के प्रमोशन के दैनिक जागरण के संवादी में पहुंचे। सलमान खान को अपने बेहद नजदीक पाकर लोगों का उत्साह चरम पर था। यूनिवर्सिटी का ऑडिटोरियम उनके आगमन से पहले ही हाउसफुल था और बाहर भी जबरदस्त भीड़ थी।

पुलिस को लोगों का प्रवेश रोकना पड़ा। उनके लखनऊ दौरे को लेकर युवाओं और प्रशंसकों में उत्साह था। सलमान खान के लखनऊ पहुंचने की जानकारी मिलते ही एयरपोर्ट पर फैंस की भीड़ जुट गई। अपूर्व लाखिया के निर्देशन में बनी फिल्म ‘मातृभूमि’ में सलमान खान और चित्रांगदा सिंह मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म चार दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

हिंदी वॉर ड्रामा फिल्म है ‘मातृभूमि’

‘मातृभूमि’ एक हिंदी वॉर ड्रामा फिल्म है। इसमें देशभक्ति, सैनिकों के साहस और बलिदान के साथ युद्ध के दौरान उनके परिवारों की जिंदगी को दिखाया गया है। फिल्म में सलमान खान का किरदार देश की रक्षा के लिए मुश्किल हालात में मोर्चा संभालता नजर आएगा। फिल्म में चित्रांगदा सिंह, सलमान खान की पत्नी की भूमिका निभा रही हैं। इसमें सीमा पर तैनात सैनिकों की चुनौतियों के साथ उनके परिवारों के संघर्ष और जिंदगी को भी दिखाया गया है। फिल्म का निर्देशन अपूर्व लाखिया ने किया है, जबकि इसकी निर्माता सलमा खान हैं।

यह भी पढ़ें- दैनिक जागरण संवादी में अभिनेता पीयूष मिश्रा, बोले- सच बोलने से मत डरिए और आपत्ति करना मत छोड़िए

यह भी पढ़ें- Lucknow Jagran Samvadi 2026: संवाद से ही प्रशस्त होगा विकसित भारत का मार्ग, युवाओं की ऊर्जा को सही दिशा देना जरूरी: सतीश महाना

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।