विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सेंसेक्स का कमाल: महज 8 दिनों में मालामाल हुए लखनऊ के निवेशक, कमाए 3,400 करोड़ रुपये

Published: Sat, 07 Nov 2026 09:21 AM (IST)

शेयर बाजार में उछाल से लखनऊ के निवेशकों को आठ दिनों में 3400 करोड़ रुपये का फायदा हुआ है, जिससे ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. लखनऊ के निवेशकों को सेंसेक्स की तेजी से ₹3400 करोड़ का फायदा।

  2. कच्चे तेल की गिरावट, रुपये की मजबूती ने बाजार को सहारा दिया।

  3. म्यूचुअल फंड में लखनऊ के निवेशकों का भरोसा लगातार बढ़ रहा।

अंशू दीक्षित, लखनऊ। शेयर बाजार में आई जोरदार तेजी ने राजधानी के निवेशकों के चेहरे खिला दिए हैं। सेंसेक्स और निफ्टी में लगातार उछाल से महज आठ दिनों में लखनऊ के निवेशकों की संपत्ति में करीब 3400 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है। शेयर बाजार में आई इस तेजी का फायदा सीधे तौर पर उन निवेशकों को मिला है, जिन्होंने शेयर और म्यूचुअल फंड में पैसा लगा रखा है।

शुक्रवार को 81 हजार से अधिक पर बंद हुए सेंसेक्स ने आठ माह बाद फिर से निवेशकों को बाजार की तरफ रुख करने को मजबूर कर दिया है। नतीजा यह रहा कि छह नवंबर को भी सेंसेक्स 1718.02 की छलांग लगाते हुए 81,028.02 पर बंद हुआ। सेंसेक्स और निफ्टी में साप्ताहिक बढ़त फरवरी 2021 के बाद सबसे मजबूत रही।

एसोसिएशन आफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एएमएफआइ) के आंकड़ों के मुताबिक, सेंसेक्स के 84 लाख करोड़ में लखनऊ के निवेशकों ने करीब 58 हजार करोड़ रुपये का निवेश कर रखा है। ऐसे में बाजार की तेजी का असर उनके निवेश के मूल्य पर भी दिखाई दे रहा है। इस निवेश में बैंकों, बड़े उद्यमियों, ट्रस्ट, कंपनियों के साथ ही आम लोगों का भी पैसा लगा है।

म्युचुअल फडर डिस्ट्रीब्यूटर रूपेश जेटली कहते हैं कि मार्केट में एक दम से बूम धनतेरस के पहले से आने से बाजार में रौनक है। निवेशकों में उत्साह है क्योंकि कच्चे तेल के दाम 118 बैरल से 97.57 बैरल पर आ गए हैं। रुपया भी पहले से काफी मजबूत हुआ है। जो रुपया 97 चल रहा था, वह डालर के मुकाबले शुक्रवार को 93.93 पर रहा। इसके अलावा अमेरिका के चुनाव ने विदेशी व देशी निवेशकों के मन को मजबूती दी है। कुल मिलाकर अब डोनाल्ड ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी का चुनाव में कम सीटें आने से कांग्रेस में किसी भी तरह का विधेयक पारित कराना आसान नहीं होगा।

जेटली के मुताबिक भारत व विदेशी निवेशक जो लांग टर्म कैपिटल गेन (एलजीसीजी) पर 12 प्रतिशत टैक्स लगने से निराश थे, उसमें भी आगामी वित्तीय बजट में बदलाव को लेकर सुगबुगाहट तेज हो गई है। निवेशक इस 12 प्रतिशत टैक्स को हटाने की मांग कर रहे हैं। अगर यह टैक्स हटता है या इसे कम किया जाता है तो निवेशकों का सेंसेक्स में निवेश बढ़ना तय माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें- यूपी में पुराने धर्मकांटों से मिलेगा छुटकारा, 5.15 करोड़ की लागत से 48 कृषि मंडियों और उपमंडियों में सुधरेगी तौल प्रणाली


म्यूचुअल फंड में बढ़ रहा लखनऊ वालों का भरोसा
राजधानी में म्यूचुअल फंड निवेश का दायरा लगातार बढ़ रहा है। निवेशक अब केवल पारंपरिक बचत योजनाओं और बैंक एफडी तक सीमित नहीं हैं। सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (एसआइपी) के माध्यम से भी बड़ी संख्या में लोग बाजार से जुड़ रहे हैं। नियमित निवेश के जरिए लोग लंबी अवधि में संपत्ति बनाने की कोशिश कर रहे हैं। म्यूचुअल फंड में करीब 58 हजार करोड़ रुपये का निवेश इस बढ़ती दिलचस्पी को दर्शाता है।

यह भी पढ़ें- यूपी में पुराने धर्मकांटों से मिलेगा छुटकारा, 5.15 करोड़ की लागत से 48 कृषि मंडियों और उपमंडियों में सुधरेगी तौल प्रणाली

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।