विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लखनऊ में रोटी बनाने में देरी पर पति ने पत्नी को बेरहमी से पीटा, दर्ज हुआ केस

Published: Sat, 31 Oct 2026 07:54 AM (IST)

लखनऊ में रोटी बनाने में देरी पर पति ने पत्नी को बेरहमी से पीटा, भूखा रखा और घर से निकाल ...और पढ़ें

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।

HighLights

  1. रोटी बनाने में देरी पर पति ने पत्नी को पीटा।

  2. पति ने पत्नी को दो दिन भूखा रखा, घर से निकाला।

  3. पीड़िता रेहाना की शिकायत पर पति पर मुकदमा दर्ज।

संवाद सूत्र, लखनऊ। कानपुर रोड स्थित एलडीए कॉलोनी निवासी विवाहिता रेहाना खातून की शिकायत पर गुरुवार रात उनके पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। रेहाना का अप्रैल 2004 में आलमबाग के जयप्रकाश नगर निवासी रेलवे कर्मी शकीलउद्दीन से निकाह हुआ था।

शिकायत के अनुसार, 15 फरवरी को पति नाइट ड्यूटी से लौटे। चाय देने के बाद रेहाना कपड़े धोने लगीं। पति ने रोटी बनाने को कहा तो उन्होंने कपड़े धोकर 20 मिनट में बनाने की बात कही। रसोई में पहुंचने पर पति ने ताला लगा दिया और कहा कि अब सबको भूखा रहना होगा।

आरोप है कि पति ने उन्हें दो दिन भूखा रखा, मारपीट की और घर से निकाल दिया। वह मायके चली गईं। मार्च में पति ने पैसे, कपड़े और जेवर चोरी करने का आरोप लगाते हुए नोटिस भेजा और एक सप्ताह में ससुराल न लौटने पर अदालती कार्रवाई की धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक कृष्णानगर पीके सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- लखनऊ में ब्लड बैंकों में धांधली पर FSDA का बड़ा एक्शन, 7 और सेंटरों पर ताला; अब तक 14 पर लगा प्रतिबंध

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।