विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लखनऊ में होटल में ठहरे व्यक्ति की संदिग्ध हालात में मौत, जांच में जुटी पुलिस

Published: Fri, 06 Nov 2026 08:01 AM (IST)

लखनऊ के चारबाग स्थित होटल शीला में 43 वर्षीय सुनील बाथरूम में नस कटी हालत में मृत पाए गए। पुलिस ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. लखनऊ के होटल शीला में व्यक्ति मृत मिला।

  2. बाथरूम में नस कटी हालत में शव बरामद।

  3. पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। चारबाग के होटल शीला के कमरे के बाथरूम में गुरुवार को 43 वर्षीय व्यक्ति गंभीर अवस्था में मिला। उसके हाथ की नस कटी हुई थी और बाथरूम में खून फैला था। अस्पताल ले जाने पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर नाका विवेक चौधरी के मुताबिक मृतक की पहचान सुनील निवासी ककरघट्टा खास, पोस्ट मनिकापुर, थाना मनियर, बलिया के रूप में हुई है। वह पिछले चार दिनों से होटल में ठहरा था।

गुरुवार को कमरे के दरवाजे के नीचे से पानी निकलता देख होटल प्रबंधन ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन भीतर से जवाब नहीं मिला। सूचना पर पहुंची नाका पुलिस ने दरवाजा खुलवाया तो सुनील बाथरूम में पड़ा मिला।

पुलिस ने घटनास्थल की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी कराई। साक्ष्य जुटाने के लिए फील्ड यूनिट को बुलाया गया। परिवार को सूचना दे दी गई है। पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- UP Weather Today: सुबह की सर्द हवा और कोहरा, लखनऊ में ठंड ने दी दस्तक; प्रदूषण का स्तर भी 'खराब'

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।