विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

250 करोड़ से होगा लखनऊ में विकास, रामायण की थीम पर बनेगा लक्ष्मण पार्क; सड़क निर्माण के लिए भी बजट पास

Published: Thu, 05 Nov 2026 06:00 AM (IST)

लखनऊ में महापौर सुषमा खर्कवाल की अध्यक्षता में एक समिति ने 250 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को मंजूरी दी है।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

HighLights

  1. लखनऊ में 250 करोड़ के विकास कार्यों को मिली मंजूरी।

  2. सड़क, नाले, कूड़ा प्रबंधन और पार्कों का होगा निर्माण।

  3. रामायण और लक्ष्मण पार्क के लिए भी बजट स्वीकृत।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। शहर में ढाई सौ करोड़ से विकास कार्यों को मंजूरी दे दी गई है। इसके लिए तैयार प्रस्ताव पर कई दिनों से मंथन हो रहा था और बुधवार को महापौर सुषमा खर्कवाल की मंजूरी मिल गई। प्रस्ताव को मंजूरी देने वाली महापौर की अध्यक्षता वाली कमेटी में जिलाधिकारी, एलडीए उपाध्यक्ष, नगर आयुक्त और अधिशासी अभियंता लोक निर्माण थे।

ढाई सौ करोड़ से होने वाले कार्यों में सड़कों के निर्माण से लेकर कूड़ा प्रबंधन से जुड़े पर खर्च होगी। विकास कार्य पंद्रहवें वित्त आयोग और आवस्थापना निधि की बची राशि से कराए जाएंगे

इसमें शहीद भगत सिंह प्रथम वार्ड में श्लोक सोसायटी में 60.72 लाख से सड़क का निर्माण होगा। इसी तरह इसी वार्ड में बाबा हास्पिटल मोड़ से पोलो हास्पिटल होते हुए हरदासी खेड़ा नहर रोड तक आश्रम इंटर कालेज तक 1.85 करोड़ से नाले का निर्माण होगा।

1.29 करोड़ होंगे खर्च

इंदिरा नगर में डी ब्लाक में मुंशी पुलिया चौराहे से डी ब्लाक में मकान नंबर डी 2029 से ग्रेविटी कोचिंग सेंटर और एसबीआइ एटीएम हनुमान मंदिर होते हुए सी 2016 तक नाला बनाया जाएगा, जिस पर 1.29 करोड़ खर्च होंगे।

इसी तरह जानकीपुरम सेक्टर एच में सड़क का निर्माण होगा, जिसका बजट 98 लाख है। लालकुआं में संघ पार्क से नीरज अग्निहोत्री के घर सीसी रोड का निर्माण 1.21 करोड़ से होगा।

अन्य नाला निर्माण के लिए दस करोड़ का बजट रखा गया है। वेंडिंग जोनों के निर्माण पर भी दस करोड़ खर्च होंगे। बिजली की लाइन और ट्रांसफार्मर शिफ्ट करने में एक करोड़, वर्कशाप, स्ट्रीट लाइट और बिजली के कार्यों पर 21 करोड़ खर्च होंगे। रामायण थीम के साथ ही लक्ष्मण पार्क व बच्चों के लिए खिलमिल पार्क बनाया जाएगा।

इन्हें भी मिली मंजूरीस्वीकृत कार्य एवं व्यय विवरण

क्र.सं. मद / कार्य का विवरण संख्या अनुमानित लागत
1 स्टेनलेस स्टील टैंकर (3000 लीटर क्षमता) 25 ₹72.00 लाख
2 स्टेनलेस स्टील टैंकर (5000 लीटर क्षमता) 25 ₹1.46 करोड़
3 स्प्रे वाटर टैंकर 5 ₹32.50 लाख
4 ट्रैक्टर (35 एचपी) 2 ₹14.20 लाख
5 मोबाइल टायलेट 10 ₹1.80 करोड़
6 ट्राली माउंटेड इलेक्ट्रिकल पंप 15 ₹60.00 लाख
7 जानकीपुरम बाढ़ पंपिंग स्टेशन पर नए पंप लगाना - ₹3.50 करोड़
  • बागवानी कचरे के निस्तारण के लिए प्रोसेसिंग प्लांट, ब्लैक होल मशीन और कूड़ा प्रबंधन पर 5 करोड़ रुपये।
  • एयरपोर्ट ब्रिज से वृंदावन रेलवे क्रॉसिंग तक अंडरग्राउंड केबल बिछाने के लिए 38 लाख रुपये।
  • कुकरैल नदी किनारे रामानुज वन और उद्यान के निर्माण व सौंदर्यीकरण के लिए 6 करोड़ रुपये।
  • रामायण पार्क, लक्ष्मण पार्क, खिलमिल पार्क और अन्य थीम पार्कों के विकास के लिए 12 करोड़ रुपये।
  • शहर के विभिन्न वाटर बाडीज के विकास और सौंदर्यीकरण के लिए 5 करोड़ रुपो
  • नादरगंज मुख्य मार्ग से कान्हा उपवन प्राथमिक विद्यालय तक सड़क और नाली निर्माण के लिए 5.50 करोड़ रुपये।
  • नगर निगम के जोन-दो और जोन-छह के कार्यालय भवनों के निर्माण के लिए 35 करोड़ रुपये
  • नगर निगम क्षेत्र में कल्याण मंडप, स्कूल और कालेजों के निर्माण व सुधार के लिए 20 करोड़ रुपये
  • चकबस्त स्थित नए जोनल कार्यालय एक में अतिरिक्त हाल, कमरे और स्टोरेज की व्यवस्था के लिए 4.98 करोड़ रुपये।
  • जोन-4 कार्यालय में दूसरे तल पर मीटिंग हाल और कार्यालय कक्ष बनाने के लिए 2.45 करोड़ रुपये।
  • जानकीपुरम गार्डेन और नगर निगम की अन्य जमीनों पर ग्लोबल नगर बाजार, आफिस स्पेस और वेंडिंग जोन विकसित करने के लिए 45 करोड़ रुपये
  • नगर निगम के आंतरिक और विस्तारित क्षेत्रों में पथ प्रकाश व्यवस्था के लिए तीन करोड़ रुपये।
  • वायु गुणवत्ता सुधारने के लिए चौराहों पर वाटर फाउंटेन व अन्य कार्य पर 15.55 करोड़

 


इन्हें नहीं मिलेगा ठेका

अगर किसी फर्म को दस से अधिक काम पाने का अधिकार नहीं होगा और अगर उसकी फर्म ने पूर्व में काम ले रखा है और उसे समय से पूरा नहीं किया है तो उसकी फर्म टेंडर में प्रतिभाग नहीं कर पाएगी।

यह भी पढ़ें- हुनर का कमाल: जूट और ऊन से सजावटी कलाकृतियां गढ़ रोशन कुमार ने 60 महिलाओं को दी आत्मनिर्भरता की राह

महापौर सुषमा खर्कवाल ने बताया कि यह पाया गया कि कुछ फर्म टेंडर प्रक्रिया से अधिक काम तो पा जाती हैं लेकिन उसे समय से पूरा नहीं करती हैं और उससे नगर निगम की बदनामी होती है। इसलिए काम की गुणवत्ता और समय पर काम पूरा कराने के लिए यह निर्णय लिया गया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।