विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ब्यूटी पार्लर की आड़ में गैस सिलिंडरों की कालाबाजारी का भंडाफोड़, लखनऊ में 32 सिलिंडर जब्त

Published: Wed, 28 Oct 2026 06:10 PM (IST)

पूर्ति विभाग ने लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी में एक ब्यूटी पार्लर की आड़ में चल रहे गैस सिलिंडरों की कालाबाजारी का भंडाफोड़ किया है।

News Article Hero Image

HighLights

  1. ब्यूटी पार्लर से गैस सिलिंडरों की कालाबाजारी पकड़ी गई।

  2. 32 सिलिंडर और अवैध रिफिलिंग उपकरण जब्त किए गए।

  3. आरोपी मो. सिराज के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र के अहमामऊ में पूर्ति विभाग की टीम ने घरेलू और व्यावसायिक गैस सिलिंडरों की कालाबाजारी का भंडाफोड़ किया है। एक मकान से 24 घरेलू और आठ व्यावसायिक समेत 32 सिलिंडर बरामद हुए हैं।

जिला पूर्ति अधिकारी को अहमामऊ में घरेलू सिलिंडरों के कालाबाजारी की सूचना मिली। क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी गोमतीनगर परवेज अख्तर, पूर्ति निरीक्षक राजाजीपुरम सत्यम मिश्र, आलमबाग के शुभम द्विवेदी और हजरतगंज के हर्ष मिश्र की टीम ने इंडियन ओवरसीज बैंक अहमामऊ के सामने गली में स्थित दो मंजिला मकान पर पहुंची।

भूतल पर न्यू लुक ब्यूटी पार्लर कास्मेटिक एंड ट्रेनिंग सेंटर में मो. सिराज निवासी जौरास, बाराबंकी मिला। कमरे में 19 भरे और पांच खाली घरेलू व छह भरे और दो खाली व्यावसायिक सिलिंडर मिले। एक हैंगिंग वेइंग मशीन, लोहे का रिफिलर और पाइप लगा रेगुलेटर बरामद हुआ। तौल में सिलिंडरों में गैस कम पाई गई, जिससे अवैध रिफिलिंग की पुष्टि हुई।

मो. सिराज ने बताया कि घरेलू सिलेंडर 16 सौ रुपये और व्यावसायिक सिलेंडर 35 सौ में बेचता था। टीम ने सभी 32 सिलेंडर और उपकरण जब्त कर गोमती भारत गैस एजेंसी विरामखंड-एक के मैनेजर सुनील कुमार की सुपुर्दगी में दिए हैं।

जिलाधिकारी की अनुमति के बाद आरोपित मो. सिराज के खिलाफ सुशांत गोल्फ सिटी थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया।

यह भी पढ़ें- ई-केवाईसी नहीं तो गैस सिलिंडर भी नहीं, अल्मोड़ा में 12 हजार गैस उपभोक्ताओं की बुकिंग ठप

यह भी पढ़ें- गैस सिलिंडर भरवाने के लिए नहीं हैं पैसे? Bharat Gas दे रही ₹600 तक का ब्याज फ्री लोन, जानें शर्तें और नियम