सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गैस सिलिंडर भरवाने के लिए नहीं हैं पैसे? Bharat Gas दे रही ₹600 तक का ब्याज फ्री लोन, जानें शर्तें और नियम

Published: Tue, 27 Oct 2026 11:28 AM (IST)Updated: Tue, 27 Oct 2026 11:31 AM (IST)

भारतगैस ग्राहक अब एलपीजी सिलिंडर रिफिल के लिए ₹600 तक का ब्याज-मुक्त माइक्रो-लोन ले सकते हैं। इस सुविधा की अहम बातें जरूर जान लें।

गैस सिलिंडर भरवाने के लिए नहीं हैं पैसे?

गैस सिलिंडर भरवाने के लिए नहीं हैं पैसे?

HighLights

  1. भारतगैस ₹600 तक का ब्याज-मुक्त माइक्रो-लोन दे रहा।

  2. एलपीजी सिलिंडर रिफिल के लिए 'अभी खरीदें, बाद में भुगतान करें' सुविधा।

  3. लोन चुकाने के लिए ₹100 की आसान साप्ताहिक किस्तें उपलब्ध।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली: रसोई गैस खत्म हो गई है और जेब में तुंरत पैसे नहीं है, तो आपके लिए राहत की खबर है। भारतगैस (Bharat Gas) के ग्राहक अब LPG सिलिंडर रिफिल कराने के लिए ₹600 तक का माइक्रो-लोन ले सकते हैं। खास बात यह है कि इस रकम पर कोई ब्याज नहीं देना होगा और भुगतान भी एक साथ करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। कंपनी ने यह सुविधा ‘अभी खरीदें, बाद में भुगतान करें’ (Buy Now, Pay Later) मॉडल के तहत दी है।

₹600 तक का लोन, ब्याज जीरो

भारतगैस की ओर से साझा की गई जानकारी के मुताबिक, ग्राहक गैस सिलिंडर रिफिल के लिए ₹600 तक का माइक्रो-लोन ले सकते हैं। इस पर 0% ब्याज मिलेगा। यानी अगर आपको ₹600 की पूरी राशि मिलती है, तो आपको उतनी ही रकम वापस चुकानी होगी। हालांकि, लोन की राशि ग्राहक की पात्रता और सुविधा की शर्तों पर निर्भर करेगी।

हर हफ्ते देने होंगे ₹100

इस सुविधा के तहत लोन चुकाने के लिए आसान साप्ताहिक किस्तों का विकल्प दिया गया है। अगर कोई ग्राहक ₹600 का पूरा लोन लेता है तो उसे छह सप्ताह तक हर हफ्ते ₹100 चुकाने होंगे। इससे उन लोगों को मदद मिल सकती है, जिनके पास सिलिंडर भरवाने के लिए उस समय पूरी रकम उपलब्ध नहीं है।

कैसे उठा सकते हैं इस सुविधा का फायदा?

भारतगैस की इस सुविधा का लाभ लेने के लिए ग्राहकों को अपने नजदीकी भारतगैस वितरक से संपर्क करना होगा। वहां से लोन के लिए आवेदन, पात्रता और भुगतान की प्रक्रिया की जानकारी मिल सकती है। ध्यान रखें कि यह सुविधा हर ग्राहक को अपने आप मिलने की गारंटी नहीं है। आवेदन करने से पहले अपने वितरक से जरूर पता करें कि आपके इलाके में यह सुविधा उपलब्ध है या नहीं और इसके लिए क्या शर्तें लागू हैं।

यह भी पढ़ें: FD कराने वालों के लिए खुशखबरी! Indian Bank ने बढ़ाईं ब्याज दरें, अब मिलेगा बंपर रिटर्न चेक करें नए रेट्स