सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

FD कराने वालों के लिए खुशखबरी! Indian Bank ने बढ़ाईं ब्याज दरें, अब मिलेगा बंपर रिटर्न चेक करें नए रेट्स

Published: Tue, 27 Oct 2026 09:52 AM (IST)Updated: Tue, 27 Oct 2026 09:58 AM (IST)

इंडियन बैंक ने अपनी 555 और 777 दिन की विशेष एफडी योजनाओं पर ब्याज दरें 0.15% बढ़ा दी हैं। इसके ...और पढ़ें

Indian Bank ने बढ़ाईं ब्याज दरें

Indian Bank ने बढ़ाईं ब्याज दरें

HighLights

  1. इंडियन बैंक ने एफडी ब्याज दरें 0.15% बढ़ाईं।

  2. 555 और 777 दिन की विशेष एफडी पर लागू।

  3. वरिष्ठ नागरिकों को 7.55% तक उच्च ब्याज।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली: अगर फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) में पैसा जमा करने की तैयारी कर रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। सरकारी बैंक इंडियन बैंक (Indian bank) ने अपनी दो खास FD स्कीमों की ब्याज दरों (Interest rates) में बढ़ोतरी की है। बैंक ने 555 दिन और 777 दिन की अवधि वाली FD पर ब्याज दर 0.15% बढ़ा दी है। नई दरें 23 अक्टूबर से लागू हो चुकी है। हालांकि, बैंक की दूसरी अवधि वाली ज्यादातर FD की ब्याज दरों में बदलाव नहीं किया गया है।

अब कितनी मिलेगी ब्याज दर?

इंडियन बैंक ने अपनी दो स्पेशल FD स्कीमों की दरों में बदलाव किया है।

  • 555 दिन की Ind Grow FD: पहले 6.65% सालाना ब्याज मिलता था, जिसे बढ़ाकर अब 6.80% कर दिया गया है।
  • 777 दिन की Ind Prosper FD: पहले इस स्कीम पर 6.60% सालाना ब्याज मिलता था। अब यह बढ़कर 6.75% हो गया है।

ये दरें 3 करोड़ रुपये से कम की रिटेल डिपॉजिट पर लागू हैं।

सीनियर सिटीजन को कितना फायदा?

बैंक इन FD स्कीमों पर बुजुर्ग ग्राहकों को अतिरिक्त ब्याज भी देता है।

  • 60 साल या उससे ज्यादा उम्र के सीनियर सिटीजन: 555 दिन की FD पर 7.30% और 777 दिन की FD पर 7.25% सालाना ब्याज मिलेगा।
  • 80 लास या उससे ज्यादा उम्र के सुपर सीनियर सिटीजन: 555 दिन की FD पर 7.55% और 777 दिन की FD पर 7.50% सालाना ब्याज मिलेगा।

बाकी FD की ब्याज दरें कितनी हैं?

इंडियन बैंक की दूसरी प्रमुख FD अवधि पर फिलहाल ब्याज दरें इस प्रकार हैं:

  • 7 से 14 दिन: 2.80%
  • 30 से 45 दिन: 3.00%
  • 46 से 90 दिन: 3.25%
  • 91 से 120 दिन: 3.50%
  • 121 से 180 दिन: 3.85%
  • 181 दिन से 9 महीने से कम: 4.50%
  • 9 महीने से 1 साल से कम: 4.75%
  • 1 साल: 6.10%
  • 1 साल से ज्यादा और 2 साल से कम: 6.20%
  • 500 दिन की Ind Green FD: 6.40%
  • 2 साल से 3 साल से कम: 6.15%
  • 3 साल से 5 साल से कम: 6.05%
  • 5 साल और उससे ज्यादा: 6.00%

FD कराने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

FD में निवेश करने से पहले उसकी अवधि, समय से पहले पैसा निकालने के नियम और टैक्स से जुड़े पहलुओं को समझना जरूरी है। FD से मिलने वाला ब्याज आपकी लागू इनकम टैक्स स्लैब के अनुसार टैक्स के दायरे में आ सकता है। नई ब्याज दरें नई जमा और मैच्योर होने वाली FD के रिन्यूअल पर लागू हैं।

यह भी पढ़ें: Gold Silver Price Today: फिर गिरे सोना-चांदी, फीकी पड़ी चमक; कितना सस्ता हुआ गोल्ड? चेक करें रेट्स