सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Gold Silver Price Today: फिर गिरे सोना-चांदी, फीकी पड़ी चमक; कितना सस्ता हुआ गोल्ड? चेक करें रेट्स

Published: Tue, 27 Oct 2026 09:18 AM (IST)

Gold Silver Price: दीवाली से पहले सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट जारी है, वैश्विक और घरेलू बाजारों में ...और पढ़ें

फिर गिरे सोना-चांदी

फिर गिरे सोना-चांदी

HighLights

  1. दीवाली से पहले सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट जारी है।

  2. सोना अपने उच्चतम स्तर से 25% और चांदी 55% सस्ती हुई।

  3. वैश्विक और घरेलू बाजारों में आज भी दाम गिरे।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली: दीवाली से पहले सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। आलम यह है कि सोना ऑल टाइम हाई करीब 25% और चांदी 55% तक सस्ती हो गई है। ऐसे में आज कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन वैश्विक बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। वैश्विक बाजार में सोना टूटकर $4000 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है। घरेलू बाजार की कीमतों पर एक नजर डालिए।

इंटरनेशनल मार्केट में गिरे दाम

इंटरनेशनल मार्केट यानी Comex पर 27 अक्टूबर को सोने-चांदी में फिर गिरावट नजर आई। लगातार गिरावट के बाद आज लगभग सुबह 9 बजे Comex पर सोना 0.46% गिरकर (Gold Price on Comex) 4,019.90 डॉलर प्रति औस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं चांदी (Silver Price on Comex) के दाम 1.37% तक गिरे और ऐसे में कीमत 53.595 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी।

घरेलू बाजार में धड़ाम हुए दाम

घरेलू बाजार में भी सोने-चांदी के दाम में गिरावट दर्ज हुई। बाजार खुलते ही सोना (Gold price) गिरकर करीब ₹1.42 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा। वहीं चांदी भी गिरावट के साथ (Silver Price) ₹1.94 लाख प्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करती दिखी।

MCX पर दिसंबर डिलीवरी वाला सोना गिरा?

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर दिसंबर डिलीवरी वाले सोने में 350 रुपए की गिरावट दर्ज की गई और कीमत ₹1,42,768 (gold price today) प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता नजर आया। वहीं चांदी की बात करें तो इसमें 1300 रुपए की गिरावट दिखी और कीमत ₹1,94,544 प्रति किलोग्राम (silver price today) पर पहुंच गई।

कितना सस्ता हुआ सोना?

बाजार खुलते ही गोल्ड सिल्वर में फिर गिरावट दिखी। धातुओं में लगातार गिरावट का दौर जारी है। ऐसे में 24 कैरेट सोना (Gold Rates today) करीब ₹143,530 प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोना लगभग ₹131,569 प्रति 10 ग्राम के आसपास बना हुआ है। वहीं 18 कैरेट गोल्ड ₹107,648 प्रति 10 ग्राम के करीब ट्रेड कर रहा है। बुलियन मार्केट में चांदी का भाव लगभग ₹196,410 प्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सोने-चांदी की कीमतें पिछले 6 महीने के लो लेवल पर चली गई हैं। 29 जनवरी 2026 को गोल्ड ने 1.93 लाख रुपए के साथ ऑल टाइम हाई बनाया था। चांदी ने 4.20 लाख रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंचकर अपने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। लेकिन तब से अब तक सोना करीब 50,000 रुपए और चांदी 2,25,000 रुपए तक (gold silver price crash) सस्ती हो चुकी है।

यह भी पढ़ें: कभी डूबने वाली थी Paytm! आज प्रॉफिट हुआ 10 गुना; लगातार छठी तिमाही में हुई बंपर कमाई