विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लखनऊ में किसान के घर छह लाख की चोरी, इंस्पेक्टर बोले- पता नहीं

Published: Sun, 13 Sep 2026 08:33 AM (IST)

माल के कोलवा गांव में एक किसान के घर से चोरों ने लाखों के जेवर और नकदी चुरा ली, जबकि ...और पढ़ें

माल थाना क्षेत्र में छह दिन में चार वारदात। सांकेतिक तस्वीर

माल थाना क्षेत्र में छह दिन में चार वारदात। सांकेतिक तस्वीर

HighLights

  1. कोलवा गांव में किसान के घर लाखों के जेवर-नकदी चोरी।

  2. थाना प्रभारी ने चोरी की घटना से अनभिज्ञता जताई।

  3. छह दिन में चौथी चोरी, पुलिस पर ग्रामीणों का अविश्वास।

संवाद सूत्र, जागरण, माल, (लखनऊ)। बेखौफ चोरों ने कोलवा गांव में एक किसान के घर से लाखों रुपये के जेवर व नकदी पार कर दी। पीड़ित ने डायल-112 पर सूचना देने के बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। वहीं, थाना प्रभारी निरीक्षक नवाब अहमद ने कहा कि उन्हें चोरी की कोई जानकारी नहीं है।

कोलवा गांव निवासी जागेश्वर ने बताया कि शुक्रवार रात करीब नौ बजे परिवार के लोग खाना खाने के बाद घर में ताला बंद कर पास ही बने दूसरे घर में सोने चले गए। शनिवार सुबह करीब सात बजे वापस आए तो घर का ताला टूटा था। अंदर सामान अस्त-व्यस्त था। जागेश्वर के अनुसार, चोरों ने घर के अंदर रखे बक्से का ताला तोड़कर करीब छह लाख रुपये के जेवर व नौ हजार रुपये नकदी चोरी कर ली।

थम नहीं रहा चोरी का सिलसिला
थाना क्षेत्र के केड़ौरा गांव निवासी हरिओम के यहां 6 सितंबर को पांच लाख की चोरी हुई। 10 सितंबर को सालेह नगर नौबस्ता में महेंद्र गुप्ता के पांच लाख की चोरी हुई। 10 सितंबर को ही सालेह नगर में पिंकी के यहां तीन लाख की चोरी हुई। थाना क्षेत्र में लगातार हो रहीं चोरी की घटनाओं से लोगों में नाराजगी है।

ग्रामीणों का कहना है कि चोरों को पुलिस का कोई भय नहीं रह गया है। क्षेत्र में छह दिन में यह चौथी चोरी हुई है। लोगों के मुताबिक, अभी तक किसी भी चोरी का पुलिस राजफाश नहीं कर पाई है। लोगों ने कहा कि इससे पुलिस से विश्वास उठ रहा है।

यह भी पढ़ें- लखनऊ में ससुराल वालों ने छिपाया पति का बड़ा सच, अब 25 लाख के दहेज के लिए विवाहिता पर ढा रहे जुल्म

यह भी पढ़ें- गोरखपुर के पीपीगंज रेलवे क्रासिंग पर ऑटो चालक ने तोड़े फाटक, आरपीएफ ने किया गिरफ्तार