गोरखपुर के पीपीगंज रेलवे क्रासिंग पर ऑटो चालक ने तोड़े फाटक, आरपीएफ ने किया गिरफ्तार
पीपीगंज रेलवे क्रासिंग पर शनिवार रात एक ऑटो चालक ने जल्दबाजी में दोनों बैरियर तोड़ दिए, जिससे चार पहिया वाहनों ...और पढ़ें

पीपीगंज रेलवे क्रासिंग का ऑटो गाड़ी के चालक ने बैरियर तोड़ा। जागरण
संवाद सूत्र, पीपीगंज, (गोरखपुर)। रेलवे क्रासिंग पर शनिवार रात बंद फाटक पार करने की जल्दबाजी में एक आटो चालक ने दोनों बैरियर तोड़ दिए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों फाटक क्षतिग्रस्त हो गए। घटना के बाद क्रासिंग पर वाहनों का आवागमन प्रभावित हो गया और देर रात तक दोनों ओर जाम की स्थिति बनी रही। आरपीएफ ने आटो चालक को पकड़ लिया है।
बताया जा रहा है कि रात करीब 10 बजे रेलवे क्रासिंग का फाटक बंद था। इसी दौरान आटो चालक जल्दबाजी में क्रासिंग पार करने का प्रयास करने लगा। उसने आटो से दोनों बैरियर में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों फाटक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। फाटक टूटने के बाद चार पहिया वाहनों का क्रासिंग से निकलना बंद हो गया।
गैटमैन के अनुसार, फाटक की मरम्मत होने तक उसे सामान्य रूप से संचालित नहीं किया जा सकेगा। फिलहाल दोपहिया वाहन ही सावधानी से किसी तरह क्रासिंग पार कर पा रहे हैं। इससे क्रासिंग के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई।
यह भी पढ़ें- गोरखपुर दीवानी न्यायालय में लगी लोक अदालत, निस्तारित किए गए 11.80 लाख मामले
घटना की सूचना के बाद छानबीन में जुटी आरपीएफ ने आटो चालक को पकड़ लिया। उससे पूछताछ की जा रही है। रेलवे की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के मामले में आवश्यक कार्रवाई की तैयारी है।
यह भी पढ़ें- 'भाजपा ने तोड़ा भ्रष्टाचार का वैश्विक रिकॉर्ड', अखिलेश यादव ने निर्माण परियोजनाओं को लेकर BJP पर लगाया आरोप
