लखनऊ मे तिलक समारोह में शामिल होने आए किसान की नाली में गिरकर मौत, घर में मातम का माहौल
लखनऊ के सरसंडा गांव में एक तिलक समारोह के दौरान 55 वर्षीय किसान रामचंद्र की नाली में गिरने से मौत ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर।
HighLights
तिलक समारोह में शामिल होने गए किसान की मौत।
55 वर्षीय रामचंद्र नाली में गिरने से मृत।
लखनऊ के सरसंडा गांव में हुई घटना।
संवाद सूत्र, माल। सरसंडा गांव में रविवार शाम तिलक समारोह में शामिल होने आए 55 वर्षीय किसान रामचंद्र की नाली में गिरने से मौत हो गई।
मलिहाबाद के बेहलिया गांव निवासी रामचंद्र रविवार शाम करीब आठ बजे अपनी मौसी की बेटी रेखा के घर उनके देवर अभिषेक के तिलक समारोह में गए थे।
वहां गिरने से उनको चोट आई। लोग सीएचसी ले गए, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। निरीक्षक नवाब अहमद ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों की ओर से अब तक कोई तहरीर नहीं मिली है।