लखनऊ में 'जहर' की फैक्ट्री का भंडाफोड़: 2 करोड़ का नकली ऑक्सीटोसिन बरामद, दो सगे भाई गिरफ्तार
लखनऊ के दुबग्गा में एसटीएफ और औषधी विभाग ने एक नकली ऑक्सीटोसिन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। इस छापेमारी में दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया गया।
-1795523186878_m.webp)
एसटीएफ की गिरफ्त में दोनों बदमाश।
HighLights
लखनऊ के दुबग्गा में नकली ऑक्सीटोसिन फैक्ट्री का भंडाफोड़।
एसटीएफ और औषधी विभाग ने दो सगे भाइयों को किया गिरफ्तार।
दो करोड़ का नकली ऑक्सीटोसिन और उपकरण बरामद किए गए।
संवाद सूत्र, काकोरी। दुबग्गा में सोमवार रात जेहटा के मौहारी गांव मे नई प्लाटिंग में सूनसान इलाके में बने मकान में चल रही नकली ऑक्सीटोसिन बनाने की फैक्ट्री में एसटीएफ और औषधी विभाग की छापेमारी में पुलिस ने आरोपी दो सगे भाइयों को गिरफ्तार कर लिया।
फैक्ट्री से भारी मात्रा में नकली ऑक्सीटोसिन सहित उसे बनाने का लगभग दो करोड़ का सामान बरामद हुआ है। फैक्ट्री में नकली ऑक्सीटोसिन बनाकर बोतलों और एम्प्यूल में भरकर अंतर्राज्यीय स्तर पर बेचने का काम किया जा रहा था।
इंस्पेक्टर श्रीकांत राय ने बताया कि एसटीएफ को मुखबिर से सूचना मिली थी। सोमवार रात एसटीएफ प्रभारी उपनिरीक्षक अतुल चतुर्वेदी एवं खाद्य एवं औषधि विभाग के निरीक्षक संदेश मौर्या,विवेक सिंह सहित दुबग्गा पुलिस ने जेहटा के मौहारी गॉव में सुनसान इलाके में बने मकान में छापेमारी की। मकान के अंदर नकली ऑक्सीटोसिन बनाने की फैक्ट्री चल रही थी।
सब्जियों में इस्तेमाल के लिए बेच देते थे
पुलिस ने रहीमाबाद के महिमा खेड़ा हालपता कैटल कॉलोनी ठाकुरगंज निवासी इरफान और दिलदार पुत्र रज्जा को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों नर बताया कि बिहार और गाजियाबाद से ऑक्सीटोसिन पाउडर लाकर उसमें फिनायल,पानी और नमक मिलाकर नकली ऑक्सीटोसिन तैयार करते थे जिसको बाजार में पशुओं के लिए एवं फल और सब्जियों में इस्तेमाल के लिए बेच देते थे।
यह भी पढ़ें- डिजिटल क्रांति की ओर कदम: बस्ती की 841 ग्राम पंचायतें बनेंगी 'डिजिटल विलेज', गांव में ही मिलेंगी सरकारी सेवाएं
इरफान माल तैयार करता था जबकि दिलदार बाजार में बेचने का काम करता था। दिलदार पर पारा थाने में एक जबकि इरफान पर चार मुकदमे दर्ज हैं। कुछ माह पहले ही दोनों जेल से जमानत पर बाहर आये है। दो महीने से जेहटा में किराए के मकान में अवैध कारोबार कर रहे थे।