लखनऊ : नगर निगम में ई-नगर सेवा चालू, हाउस टैक्स जमा होने शुरू; निकायों में पुराने साफ्टवेयर बंद
लखनऊ नगर निगम में ई-नगर सेवा का शुभारंभ हो गया है, जिससे अब नागरिक घर बैठे हाउस टैक्स जमा कर ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।
HighLights
ई-नगर सेवा पर अब हाउस टैक्स जमा होना शुरू।
जलकर, सीवर कर और नामांतरण भी जल्द शामिल होंगे।
नागरिक e-nagarsewaup.gov.in पर आसानी से पंजीकरण करें।
जागरण संवाददाता लखनऊ। नगर निगम में ई नगर सेवा का शुभारंभ हो गया। फिलहाल अभी ई नगर सेवा पर हाउस टैक्स ही जमा होगा। दूसरे चरण में जलकर, सीवर कर और नामांतरण प्रक्रिया को शामिल किया जाएगा। शासन ने अभी तक चल रहे एनआइसी (नेशनल इनफार्मेशन सेंटर) के साफ्टवेयर को बंद करने को कहा था।
नगर आयुक्तों, नगर पालिका और नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारी को भेजे आदेश में कहा गया था कि निकाय अलग से आनलाइन प्रापर्टी टैक्स के साफ्टवेयर को बंद कर दें और संबंधित अभिलेख, डाटा, सेवा संबंधी सूचनाएं ई नगर सेवा पोर्टल एकीकृत प्रणाली से संचालित की जाएं।
दरअसल अभी निकायों के अलग-अलग साफ्टवेयर थे। वैसे अभी तक लखनऊ नगर निगम में ट्रेड लाइसेंस से लेकर अन्य पंजीकरण व अन्य टैक्स जमा करने का काम ई-नगर सेवा पर ही हो रहा है लेकिन अब उसे भवन कर से भी जोड़ दिया गया है।
पोर्टल पर नागरिकों के एकाउंट पंजीकरण की सरल प्रक्रिया
नागरिक अब घर बैठे e-nagarsewaup.gov.in पर जाकर सीधे लागिन के माध्यम से नया एकाउंट बना सकते हैं। आनलाइन पंजीकरण फार्म में नाम, पिता, पति का नाम, पता, शहरी निकाय का प्रकार (18 टाइप), शहर और मोबाइल नंबर दर्ज करना आवश्यक है। नागरिक का मोबाइल नंबर ही उनकी आधिकारिक यूजर आईडी होगी।
सत्यापन
पंजीकरण फार्म सबमिट करने के बाद मोबाइल नंबर पर एक वन-टाइम पासवर्ड (ओटीपी) प्राप्त होगा, जिसे पोर्टल पर दर्ज करके वेरिफिकेशन पूरा करना होगा।
विफल ओटीपी का समाधान
यदि तकनीकी खराबी के कारण पहली बार में मोबाइल फोन से सत्यापन असफल रहता है, तो यूजर द्वारा पुन: फार्म भरने के स्थान पर लागिन पेज पर दिए आलरेडी रजिस्टर्ड वेरिफाई मोबाइल क्लिक हियर लिंक के उपयोग से प्रक्रिया को पूरा किया जा सकता है।
सेवाओं की उपलब्धता
सफल पंजीकरण के बाद नागरिक अपने नगर के प्रापर्टी टैक्स भुगतान संबंधित सभी सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे। भविष्य में अन्य डिजिटल सेवाओं जैसे कि पानी कनेक्शन और म्यूटेशन का भी लाभ उठाया जा सकेगा।
यह भी पढ़ें- बदायूं के रामलीला मेले में खिलौने के दाम पर विवाद, चाकू गोदकर युवक की हत्या; भाजपा विधायक का रिश्तेदार गंभीर
ई नगर सेवा में भवन कर से जुड़ी सुविधाओं को शामिल कर दिया गया है। इस सेवा पर ही भवन कर जमा हो रहा है। जल्द ही जलकर, सीवर कर और नामांतरण प्रक्रिया को शामिल किया जाएगा। -विनय राय, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी, नगर निगम
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।